बाड़ी ब्राह्मणा। वीरपुर क्षेत्र के किकरी मोड़ में 21 जुलाई की रात मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवक का कुछ बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने तेजधार हथियार दिखा ककर तलाशी ली और नकदी और मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की।
जैसे ही युवक घर पहुंचे तो अगले दिन एक युवक के पिता बाड़ी ब्राह्मणा थाने पहुंचे और पूरी वारदात थाने के मुंशी को बताई। इस संबंध में अर्जी दी, लेकिन चार दिन बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पिता ने सरपंच बीना जमवाल और पंचों के समक्ष यह बात रखी। सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने एसडीपीओ शिवाली कोतवाल से मुलाकात की, और उन्हें पूरी वारदात के बारे में बताया। एसडीपीओ ने आश्वासन दिया जल्द ही इस कार्रवाई की जाएगी।