{"_id":"62e97e173c34bf0cb638c11b","slug":"police-rspura-news-jmu265232762","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी सदस्य पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले मुख्य आरोपी और उसके साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने उनके कुछ ठिकानों पर की छाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी सदस्य पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले मुख्य आरोपी और उसके साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने उनके कुछ ठिकानों पर की छाप
विज्ञापन
डीडीसी सदस्य पर तेजधार हथियार से हमला करने वाले मुख्य आरोपी और उसके अन्य साथियों की तलाश में छापे
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार पर सोमवार को तेजधार हथियार से हमला करने वाले आरोपियों में से मुख्य आरोपी और हमले में उसके साथ शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को थाना प्रभारी पवन डोगरा और अरनिया व मीरां साहिब पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान कई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके।
इस अभियान में अरनिया थाना अंतर्गत गांव वदीपुर में संयुक्त रूप से छापा मारा गया। मुख्य आरोपी गुलजार अहमद उर्फ लहू चिट्टे का एक बड़ा कारोबारी है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसे जल्द काबू करने का दावा कर रही है।
रैली निकाल हमलावरों को कड़ी सजा देने की मांग
बिश्नाह। डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार पर सोमवार को किए गए हमले के विरोध में पार्षद और बटवाल बिरादरी के प्रधान जय भारती के नेतृत्व में लोगों ने कस्बे में रैली निकाली। इस दौरान इस हमले के खिलाफ विरोध जताया और पुलिस से जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ने की मांग की। जय भारती ने कहा कि जिस तरह से डीडीसी सदस्य पर हमला हुआ है, उससे देश विरोधी ताकतों का और नशे का धंधा करने वालों का क्षेत्र में लगातार खौफ बढ़ रहा है। इस पर जल्द से जल्द अंकुश लगाया जाए। नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संवाद