फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police raid in vijaypur

Jammu News: रख बरोटियां में पुलिस ने भारी बल के साथ दी दबिश, खाली हाथ लौटी

विज्ञापन
Police raid in vijaypur
नशा तस्कर के घर समेत क्षेत्र के कई घरों को खंगाला
विज्ञापन

पिछली बार दबिश देने पर लोगों ने कर दिया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी

विजयपुर। कस्बे से सटे रख बरोटियां क्षेत्र में रविवार रात पुलिस ने भारी पुलिसबल के साथ दबिश दी। जानकारी के अनुसार एसडीपीओ बाड़ी ब्राह्मणा राहुल नागरा की देखरेख में सौ से ज्यादा पुलिस जवानों ने रख बरोटियां के कई घरों की तलाशी ली। हालांकि, पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पुलिस की एक टीम रख बरोटियां में एक पुख्ता सूचना के आधार पर एक नशा तस्कर को पकड़ने गई थी। तब नशा तस्कर और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया था, जिसमे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस तब से नशा तस्कर और उसके साथियों को पकड़ने की रणनीति बना रही थी। रविवार रात को पुलिस ने रख बरोटियां में कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर मासूम अली उर्फ काला के घर दबिश देकर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। टीम पर हुए हमले को लेकर विजयपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। उसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया हुआ है, और उनसे पूछताछ की जा रही है। जिस दिन पुलिस टीम पर हमला हुआ था, उसी दिन एसएसपी बेनाम तोश ने कहा था कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, और कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed