{"_id":"5e71cbe48ebc3ea81b1ffa78","slug":"police-raid-at-dsp-davinder-singh-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों के मददगार दविंदर सिंह के घर पर पुलिस की दबिश, कार जब्त, पत्नी से हुई पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों के मददगार दविंदर सिंह के घर पर पुलिस की दबिश, कार जब्त, पत्नी से हुई पूछताछ
Wed, 18 Mar 2020 12:51 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
बर्खास्त डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकियों के साथ पकड़े गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के बर्खास्त डीएसपी दविंदर सिंह के घर पर मंगलवार को दबिश देकर उसकी पत्नी से पूछताछ की। इस दौरान उसके घर से एक कार (जेके 21/ 6097) को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले 14 मार्च को बर्खास्त हो चुके दविंदर के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश रचने) का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद स्पेशल सेल की टीम कठुआ जिले की हीरानगर जेल में बंद डीएसपी को सात दिन के प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली ले गई थी।
विज्ञापन
दविंदर पर आतंकियों को लाने-ले जाने और अपने घर में शरण देने का आरोप है। दविंदर को दो आतंकियों के साथ जनवरी में कुलगाम के नजदीक चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। बाद में छापे के दौरान दविंदर के घर से हथियार भी बरामद हुए थे। शुरुआत में मामले की जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन