फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police patrolling vehicles deployed on national highway

नेशनल हाइवे पर पुलिस के पैट्रोलिंग वाहन तैनात

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Police patrolling vehicles deployed on national highway
जम्मू।जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में लगे वाहनों और अन्य आपात सेवाओं के लिए अब नेशनल हाइवे पर भी पुलिस लोगों की मदद करेगी। इसके लिए जम्मू संभाग के सभी दस जिलों के अधीन आने वाले हाइवे पर पुलिस के पैट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं। जो लोगों को जरूरत पड़ने पर आवश्यक मदद देंगे। इसके साथ ही हाइवे की सुरक्षा भी मजबूत होगी। लखनपुर, कठुआ, सांबा, जम्मू, उधमपुर, किश्तवाड़, रामबन, डोडा, राजोरी और पुंछ जिलों में हर एक जिला पुलिस की ओर से यह वाहन लगाए गए हैं। यह वाहन हाइवे पर स्थापित पुलिस नाकों को भी जरूरत पड़ने पर तत्काल प्रभाव से पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि इस समय लॉकडाउन चल रहा है। आपात सेवाओं के लिए कुछ रियायतें हैं। इसके लिए वाहनों की मूवमेंट भी हो रही है। लेकिन हाइवे पर इनको काफी दिक्कत आती है। साथ ही कई जगहों पर लोगों को अन्य कार्यों के लिए भी मदद की जरूरत होती है। इसी के लिए यह सुविधा शुरू की गई है। आईजी जम्मू, मुकेश सिंह का कहना है कि हम इन वाहनों को तैनात कर रहे हैं। कुछ जगहों पर तैनात हो गए हैं। इससे हर तरह की सुरक्षा और मदद प्रदान होगी। जिससे आम लोगों को फायदा होगा। हाइवे की सुरक्षा मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed