{"_id":"59e74e404f1c1bd9798b72cf","slug":"police-officer-shot-dead-by-terrorists-at-his-residence-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने की एसपीओ की गोली मार कर हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा के त्राल में आतंकियों ने की एसपीओ की गोली मार कर हत्या
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 18 Oct 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
घाटी में आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बना कर हमला किया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने पुलवामा जिले के त्राल में बुधवार शाम करीब पौने छः बजे जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान की गोली मार कर हत्या कर दी है।
विज्ञापन
शहीद जवान पुलिस विभाग में एसपीओ पद पर था और वह त्राल के आरिपल इलाके में तैनात था। जानकारी के मुताबिक शाम को घर लौटते समय आतंकियों ने उसके निवास स्थल के निकट ही धावा बोल कर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बताया गया कि गंभीर रूप से घायल जवान को तुरंत नज़दीक के अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। गौरतलब है कि घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर आसपास के इलाकों में आतंकियों को तलाश में गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
J&K: Police Officer shot dead by terrorists at his residence in Pulwama district's Tral. pic.twitter.com/8n8UUaypKW
— ANI (@ANI) October 18, 2017