फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police ki Pathshala

Jammu News: डरने की जरूरत नहीं, हर थाने में है महिला हेल्प डेस्क, बेझिझक करे अपनी शिकायत

विज्ञापन
police ki Pathshala
सरकारी बाॅयज हायर सेकेंडरी स्कूल गोल गुजराल में आयोजित अमर उजाला पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में
जम्मू/दोमाना। बाजार में, सार्वजनिक वाहनों या घर में अगर कोई आपको गलत मंशा से छूता है या फिर यौन शोषण करता है तो डरें नहीं। इसकी शिकायत बेझिझक होकर पुलिस थाने में करें। आज हर थाने में महिला हेल्प डेस्क है, जहां महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं।
विज्ञापन

यह बातें एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा ने बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गोल गुजराल में लड़कों के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में कहीं। इसमें छात्र और छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने विद्यार्थियों को विभिन्न तरह के अपराधों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आम लोेगों को नशे के खिलाफ जंग में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाएं। इससे होने नुकसान और कानून कार्रवाई के बारे में भी बताया गया। उन्होंने दो पहिया वाहन चलते समय हेलमेट और चार पहिया चलते समय सीट बेल्ट पहनने के लिए प्रेरित किया।
एसपी ने कहा कि बाजार, मेटाडोर या स्कूल में अगर कोई आपको ब्लैकमेल करता है या फिर किसी तरह का गलत तंज कसता है तो पुलिस से शिकायत करें। डर के कारण किसी तरह का गलत कदम न उठाएं। पुलिस से नहीं बोल सकते तो परिवार या शिक्षकों से अपनी परेशानी को साझा करे।
एसपी ने विद्यार्थियों को तीन नए कानूनों के प्रति भी जागरूक किया। जीरो एफआईआर, वाट्सएप और ई मेल से शिकायत करने के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल अंजना, वाइस प्रिंसिपल ज्योति देवी, गवर्नमेंट हाई स्कूल गोल गुजराल के हेडमास्टर अशोक कुमार मौजूद रहे।




हर्षिता : तनाव के दौरान हमें क्या करना चाहिए
एसपी: वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा काफी है। तनाव हो जाता है, लेकिन हमें उस समय कोई गलत कदम नहीं उठाना है। अपने परेशानी को अभिभावक, सहपाठी या शिक्षकों से साझा करें। अंकों के पीछे नहीं भागें। अगर एक बार असफलता मिली है तो दोबारा प्रयास करें। सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed