{"_id":"5db0b0948ebc3e015255b1af","slug":"police-jammu-news-jmu1958566185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाबलों ने रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाबलों ने रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। त्योहारी सीजन और राज्य पुनर्गठन कानून के लागू होने को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बुधवार को जीआरपी, आरपीएफ और आईटीपीबी की ओर से संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे को खंगाला। स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में डॉग स्क्वायड को भी तैनात किया।
बुधवार को दोपहर बाद रेलवे स्टेशन पर चलाए अभियान के दौरान रेलवे प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, वेटिंग हाल और वाशिंग लाइन पर जांच की गई। डॉग स्क्वायड की मदद से संवेदनशील स्थानों पर भी टीम पहुंची। बताया जाता है कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मिले इनपुट के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में आईटीबीपी के जवानों की भी तैनाती की गई है। सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर अनीता पवार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जवानों को अधिक सतर्कता बरतने को कहा। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने को कहा। रेलवे स्टेशन परिसर में टैक्सी, ऑटो और बस चालकों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में जल्द डॉग स्क्वायड की तैनाती करने के निर्देश भी दिए।