फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police

पुलिस कर्मियों के उत्थान को नोडल अफसर नियुक्त

विज्ञापन
police
जम्मू। पुलिस के सभी जिला एसएसपी कार्यालयों, आर्म्ड पुलिस और आईआरपी सहित अन्य यूनिटों में एक नोडल अफसर तैनात होगा। सभी पुलिस कर्मियों को नोडल अफसर का नाम, पद और मोबाइल नंबर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन नोडल अफसरों के पास फ्रंट लाइन ड्यूटी कर रहे अफसरों का नाम और पता मौजूद रहेगा। नोडल अफसर इन अफसरों की लागबुक तैयार करेंगे। इसके साथ ही नोडल अफसर पुलिस अफसरों की फोन काल की डिटेल का ब्योरा भी रखेंगे, ताकि पता चल सके कि कितनी कॉल किसी परेशानी के लिए आई और इन पर क्या अमल हुआ। यह फैसला पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के हित को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, हाईकोर्ट में एक याचिका दायर हुई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कोरोना की लड़ाई में जुटे अफसरों और कर्मियों के कल्याण के लिए कई आदेश दिए थे। इन आदेशों पर पुलिस विभाग ने अमल किया है। नोडल अफसरों को नियुक्त किया गया है, ताकि पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के वक्त कोई परेशानी न हो। वहीं पुलिस कालोनी बेमिना, छन्नी हिम्मत और गुलशन ग्राउंड के इस्टेट अफसर नोडल अफसर के रूप में तैनात किए गए हैं। यह लोग इन कालोनियों में रहने वाले लोगों को जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफर होने वाले सभी कर्मी नहीं होंगे रिलीव
हाल फिलहाल में ट्रांसफर होने वाले पुलिस कर्मी अभी अपने मौजूदा स्थान से रिलीव नहीं होंगे। पुलिस की तरफ से विभाग को इसका आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि हाल ही में ट्रांसफर किए गए कर्मियों को अगले आदेश तक अपने मौजूदा स्थान से रिलीव नहीं किया जाए। पुलिस की तरफ से एडीजीपी से लेकर पुलिस की तमाम विंग और अफसरों को यह आदेश दिया गया है। बता दें कि इस समय पुलिस हर मोर्चे पर कोरोना से लड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed