{"_id":"5a0f236e4f1c1b71548bd9cf","slug":"police-in-action-third-day-challans-of-1111-vehicles-seized-6-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुलिस ने तीसरे दिन भी की कार्रवाई, 111 वाहनों के काटे चालान, 6 वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुलिस ने तीसरे दिन भी की कार्रवाई, 111 वाहनों के काटे चालान, 6 वाहन जब्त
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के खिलाफ जिला पुलिस की छेड़ी गई विशेष मुहिम शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। एसएसपी राजोरी युगल मनहास की अध्यक्षता में जिले के विभिन्न पुलिस थानों की टीमों ने नियम तोड़ने वाले 111 वाहनों के चालान काटे व 6 वाहनों को जब्त कर लिया। एसएसपी के अनुसार राजोरी पुलिस थाने की टीम एसएचओ अजेय सिंह की टीम ने विभिन्न स्थानों में नाकों के दौरान 43 वाहनों के चालान काट डाले।
विज्ञापन
इसी दौरान बिना दस्तावेजो के चल रहे एक बाइक व एक ऑटो को जब्त भी किया। उदर पुलिस थाने बुद्धल की टीम ने एसएचओ जहांगीर अहमद की टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों के चालान काट डाले। एसएचओ थन्नामंडी नजीर अहमद की टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों के चालान काट बिना दस्तावेजो के एक टवेरा गाड़ी को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
दरहाल पुलिस की टीम ने एसएचओ अजीम हुसेन की टीम ने तीन वाहनों के चालान काट एक टाटा मोबाइल को जब्त कर लिया। मंजाकोट पुलिस थाने की टीम ने पांच वाहनों के चालान काटे, जबकि नौशेरा पुलिस थाने की टीम ने सात वाहनों के चालान काट डाले। वहीं पुलिस थाना सुंदरबनी की टीम ने एसएचओ प्रदीप गुप्ता की अगुवाई में नियम तोड़ने वाले 11 वाहनों के चालान काट डाले, जबकि एक बाइक को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
एसएचओ धर्मसाल व चौकी प्रभारी त्रियाठ ने संयुक्त रूप से नाके लगा करीब 15 वाहनों के चालान काटे। वहीं एसएचओ कालाकोट दर्शन सिंह ने नियम तोड़ने वाले 14 वाहनों के चालान काट बिना दस्तावेज के एक बाइक को जब्त कर लिया।
उल्लेखनीय है कि एसएसपी राजोरी यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के कड़े निर्देश मिलने के बाद पुलिस ने तीन दिनों में करीब दो सौ वाहनों के चालान काट डाले हैं जबकि करीब आठ वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ साथ दो दजर्न वाहन जब्त भी किए हैं। एसएससपी के अनुसार यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।