{"_id":"5ec66baa8ebc3e906b602622","slug":"police-gave-ration-and-sanitizer-to-families-of-martyrs-in-the-gift-of-eid-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः शहीद जवानों के परिजनों को पुलिस ने ईद के तोहफे में दिया राशन और सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः शहीद जवानों के परिजनों को पुलिस ने ईद के तोहफे में दिया राशन और सैनिटाइजर
Thu, 21 May 2020 05:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 21 May 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले में मेंढर सब डिवीजनल पुलिस मुख्यालय में आज यानी कि गुरुवार को शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही उनके परिजनों को आमंत्रित कर ईद के तोहफे के रूप में राशन प्रदान किया गया। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीपीओ मेंढर नीरज पडयार रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर नीरज पडयार ने शहीदों के परिजनों से कहा कि अगर उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो वे बेझिझक उनके पास आ सकते हैं। उन्होंने शहीद के परिजनों को ईद के तोहफे के साथ ही सैनिटाइजर और राशन प्रदान किया। इस मौके पर तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएचओ मेंढर परवीन अंगराल ने की।
विज्ञापन