फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police found important clues in Greater Kailash robbery case: Search for two suspects who came to get their ea

ग्रेटर कैलाश लूट मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग: कान सिलाने आए दो संदिग्ध की तलाश, एक ने पहन रखा था मास्क

Tue, 04 Feb 2025 01:26 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 04 Feb 2025 01:26 PM IST
सार

ग्रेटर कैलाश लूट मामले में पुलिस दो संदिग्ध युवकों की तलाश कर रही है, जिनकी सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध हरकतें दिखाई दी हैं और उनकी मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट वाली थी।

विज्ञापन
Police found important clues in Greater Kailash robbery case: Search for two suspects who came to get their ea
ग्रेटर कैलाश लूट मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर कैलाश लूट मामले की जांच कर रही पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। शक के दायरे में आए दो युवक कुछ दिन पहले वारदात वाली दुकान पर कान सिलाने के लिए आए थे। इनमें से एक ने मास्क पहन रखा था। कान सिलाने के लिए ये लोग करीब 15 मिनट तक दुकान में रुके रहे। इसके लिए 200 रुपये भी दिए। एक ही युवक ने कान सिलाया। ये दोनों युवक 28 जनवरी को दोपहर में आए थे। ये पुलिस को सीसीटीवी की फुटेज से पता चला है।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि ये जितनी देर भी बैठे रहे, इनकी हरकतें संदिग्ध रहीं। हालांकि इनके बारे में दुकानदार को कोई जानकारी नहीं है कि ये कहां के थे। दोनों युवक एक पैशन मोटरसाइकिल पर आए थे। जिसके सामने तो बाइक की नंबर प्लेट थी लेकिन पीछे की तरफ नंबर प्लेट नहीं थी।
विज्ञापन


जबकि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे भी बिना नंबर की बाइक से आए थे। हालांकि ये स्पलेंडर बाइक थी और इसके आगे पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं थी। इन दोनों कड़ियों को जोड़कर पुलिस जांच कर रही है। हालांकि दुकान के मालिकों ने पुलिस को बताया है कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। क्योंकि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महमूदपुर से 1:12 मिनट पर निकले थे लुटेरे, तब भी पेंट कोट में ही थे 
जांच में पता चला है कि वारदात के दिन दोनों लुटेरे बिश्नाह के महमूदपुर से दोपहर 1:12 मिनट पर निकले थे। उस समय भी दोनों पेंट कोट में थे। सिर पर हेलमेट था। वहां से निकलने के बाद ये रास्ते में कहीं भी नहीं रुके। सीधे सुनार की दुकान पर पहुंचे। करीब 2 बजे ये लोग दुकान में पहुंच चुके थे।

आए थे बिश्नाह से, भागे बाड़ी ब्राह्मणा की तरफ से
वारदात के बाद दोनों ग्रेटर कैलाश से परमंडल मोड़, परमंडल से बाड़ी ब्राह्मणा, बाड़ी ब्राह्मणा से पल्ली मोड़ और इसके बाद मुरारा चक से आगे गायब हो गए। जबकि आते वक्त ये लुटेरे सयोड़ा और कुंजवानी से होते हुए ग्रेटर कैलाश पहुंचे थे। ये जानकारी भी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिली है, जो पुलिस ने अलग अलग जगहों से ली है।

पुलिस की दबिश जारी
वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस को लुटेरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की कई टीमें इसे लेकर सांबा, कठुआ, जम्मू, पंजाब में छापे मार रही हैं। इन जगहों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। वांटेड अपराधियों और लुटेरों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक इनके बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

आरोपियों की पहचान के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। अभी तक इनके बारे पता नहीं लग पाया है। कई जगहों पर दबिश दी जा रही है। जिशान भट्ट, डीएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed