{"_id":"6038dfcf28eb3f2f5b55ebef","slug":"police-crpf-and-army-arrested-two-lashkar-terrorist-associates-in-hajin-bandipora-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक और सफलता, लश्कर के दो मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक और सफलता, लश्कर के दो मददगार गिरफ्तार
Fri, 26 Feb 2021 05:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Feb 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
लश्कर के दो मददगारों को गिरफ्तार
- फोटो : बांदीपोरा पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर संभाग के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने लश्कर के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
खुफिया सूचना पर बांदीपुरा पुलिस, सेना की 13-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 45वीं बटालियन ने संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान हाजिन टाउन के बोनीखान इलाके से आतंकी संगठन लश्कर के दो मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से हथियार बरामद किए। जिनमें दो हैंड ग्रेनेड और एके-47 के आठ कारतूस शामिल हैं।
विज्ञापन
इनकी पहचान गुलाम मोहिउद्दीन खान पुत्र नजीर अहमद खान निवासी परीबल हाजिन और रियाज अहमद भट पुत्र ए.बी. अहद भट निवासी बोनीखान मोहल्ला हाजिन के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला कि दोनों मददगार आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े थे। सुंबल और हाजिन इलाके में लश्कर के सक्रिय आतंकवादियों को आश्रय, रसद और अन्य सहायता प्रदान कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अपनी बात पर कायम रहेगा पाक? लोग बोले- ऐसा हुआ तो खुलेंगे स्कूल, पढ़ेंगे बच्चे और खेत हो जाएंगे आबाद
सीमा पार कर आतंकी बनने जा रहे तीन युवक गिरफ्तार
इससे पहले शुक्रवार को ही उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हथियारों की ट्रेनिंग के लिए नियंत्रण रेखा पार करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर तीनों की गिरफ्तारी हुई है। अधिकारी ने कहा कि तीनों पाकिस्तान में एक आतंकवादी कमांडर के संपर्क में थे। जोकि कुपवाड़ा से एलओसी पार करने की कोशिश में थे।
इनकी पहचान मोहम्मद रमीज राथर (पेशे से मैकेनिक), जावेद अहमद राथर और एजाज अहमद सोफी (पेशे से मैकेनिक) के रूप में हुई है। ये सभी कुपवाड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच व पूछताछ जारी है। जिसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना भी जताई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः मन मोह लेगी कश्मीर की ये खूबसूरती, इन तस्वीरों को देख गुलमर्ग जाने से खुद को रोक न पाएंगे
इनकी पहचान मोहम्मद रमीज राथर (पेशे से मैकेनिक), जावेद अहमद राथर और एजाज अहमद सोफी (पेशे से मैकेनिक) के रूप में हुई है। ये सभी कुपवाड़ा के रहने वाले हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच व पूछताछ जारी है। जिसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना भी जताई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः मन मोह लेगी कश्मीर की ये खूबसूरती, इन तस्वीरों को देख गुलमर्ग जाने से खुद को रोक न पाएंगे