फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police close eye on history-sheeter

चुनाव आते ही हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की कड़ी नजर

Tue, 28 Oct 2014 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 28 Oct 2014 02:50 PM IST
विज्ञापन
Police close eye on history-sheeter

विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने अभी से हिस्ट्रीशीटर और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी है। इसके लिए जम्मू जिले के सभी थानों के प्रभारियों को संबंधित इलाकों के गुंडा तत्वों के मौजूदा समय में रहने वालों स्थलों की जानकारी रखने के लिए कहा गया है, क्योंकि मॉडल कोड आफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए अधिकतर बार ऐसे लोगों की मदद ली जाती है।

विज्ञापन


चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने में भी इनकी अहम भूमिका होती है। इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी उत्तम चंद ने विवादों से निपटने के लिए उचित इंतजाम करने का दावा दिया है। एसएसपी उत्तम चंद के मुताबिक चुनाव में काफी समय है, लेकिन चुनाव से पहले ही झगड़े फसाद तथा सांप्रदायिक दंगे होने की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन


कुछ लोग ऐसे पंगे करवाने के लिए प्रयासरत हो सकते हैं। ताकि संबंधित समुदाय के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया जा सके। इसके लिए हिस्ट्रीशीटर और शरारती तत्वों को कुछ पैसों का लालच देकर उन्हें इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं, चुनाव के दौरान भी मारपीट, लड़ाई और झगड़े की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉ एंड आर्डर को मेनटेन रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए है। अतिरिक्त जवानों को तैनात किया जाएगा। जरूरत के मुताबिक पुलिस जवानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ताकि हर प्रकार की परिस्थितियों से निपटा जा सके। आम जनता को किसी प्रकार की हानि न हो, इसके लिए चुनाव से पहले माहौल को खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed