फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police challan without helmet

हेलमेट नहीं पहनेंगे तो आपके साथ भी होगा ये

Thu, 14 May 2015 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 14 May 2015 08:03 PM IST
विज्ञापन
police challan without helmet

ट्रैफिक पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को अब सख्ती से लेने लगी है। के अलग-अलग चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से नाके  लगाए गए। करीब सैकड़ों चालान काटे गए हैं। दो पहिया वाहनों में तीन सवारी और बिना हेलमेट वालों को रोका गया और उनके चालान काटे गए।

विज्ञापन


बिक्रम चौक, ज्यूल चौक, सतवारी, बठिंडी मोड़, जानीपुर, अंबफला, कनाल रोड और इंदिरा चौक सहित कई चौराहों पर नाके लगाए गए थे। दो पहिया वाहनों को खासतौर पर रोका जा रहा था। उनके दस्तावेज जांचने के साथ-साथ हेलमेट और लाइसेंस भी चेक किए गए। बिना हेलमेट वालों के चालान काटे गए। दो पहिया वाहनों में तीन सवारी लेकर चलने वालों को भी नहीं बख्शा गया।
विज्ञापन


पूरी सख्ती के साथ उनके चालान काटे गए। उधर, बिक्रम चौक पर एक सैन्य वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार में सवार महिलाएं सैन्य वाहन की गलती होने का दावा करती रही। चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भी वहां पहुंच गई। कार का नुकसान भरने की बात पर महिलाओं ने सैन्य वाहन को जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed