फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police celebrate childe birthday during lockdown

पुलिस ने 7 वर्षीय बच्ची के घर पहुंच मनाया जन्मदिन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Police celebrate childe birthday during lockdown
NA - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी आरएस पुरा।
विज्ञापन
गांव कुल मोड में रहने वाले मनोहर लाल तथा गीता देवी के घर थाना प्रभारी अरनिया सरदार हरमिंदर सिंह जब केक लेकर पहुंचे तो परिवार के सदस्य हैरान रह गए आखिर पुलिस विभाग तक यह बात कैसे पहुंची आज उनकी बेटी रिया का 7वां जन्मदिन है l थाना प्रभारी ने परिवार के साथ मिलकर केक काटा और बच्ची रिया को जन्म दिवस की मुबारकबाद दी l इस मौके पर पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी सहित पंचायत के अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे! इस मौके पर थाना प्रभारी स हरमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पंचायत के सरपंच के माध्यम से जानकारी मिली थी कि गांव कूल मोड में रहने वाले एक परिवार की बेटी का जन्म दिवस है और उन्हें लॉकडाउन के चलते केक नहीं मिल पा रहा है जिसका प्रबंध किया और परिवार के घर पहुंच कर बेटी रिया का जन्म दिवस मनाया है! थाना प्रभारी ने कहा कि उन्हें इस परिवार के साथ जन्म दिवस मनाने में ऐसे लगा है कि मैं अपने परिवार के साथ ही खुशी के पल सांझा कर रहे हैं l  इस मौके पर सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें अपने पंचों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि बच्ची रिया का जन्मदिवस है और उन्हें केक नहीं मिल रहा है जिसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी से संपर्क किया और थाना प्रभारी ने उन्हें विश्वास दिलाया कि केक का प्रबंध करेंगे और आज बेटी रिया का जन्म दिवस जरूर मनाया जाएगा जिसके बाद थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ इस परिवार के घर केक लेकर पहुंचे और केक काटकर रिया का जन्म दिवस खुशी-खुशी मनाया है! सरपंच ने कहा कि एक तरफ जहां करोना वायरस के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस अपनी सेवाएं दे रही है वही आम लोगों का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है जिसके लिए पुलिस विभाग की जितनी प्रशंसा की जाए कम है! इस मौके पर पंचायत के नायब सरपंच प्यारेलाल, पंच सोमनाथ पंच सत्या देवी देवराज शर्मा, अंजू बाला, प्रवीण शर्मा, अमर सिंह, दर्शन सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे l 

Police celebrate childe birthday during lockdown
NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed