जम्मू कश्मीरः जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने का पर्दाफाश, 5 ओवर ग्राउंड वर्कर्स गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने का पर्दाफाश कर 5 ओवर ग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को संयुक्त रूप से अवंतीपोरा पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने अंजाम दिया है।
#JammuAndKashmir: Awantipora Police busted a Jaish-e-Mohammed module and arrested 5 Over Ground Workers (OGWs).
विज्ञापन
— ANI (@ANI) February 5, 2018
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अवंतीपोरा पुलिस ने ओवर ग्राउंड वर्कर्स के ठिकानों पर छापा मारा और वहां से 5 OGW को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी आतंकियों की मदद करते थे और सुरक्षाबलों पर भी ग्रेनेड अटैक करते थे।
हाल ही में ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने CRPF की टीम को निशाना बनाया था। इन लोगों ने CRPF के दल पर ग्रेनेड फेंके थे। हमले में दो जवान घायल हो गए थे। जबकि दो अन्य नागरिक घायल हो गए थे।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में यह हमला हुआ था। CRPF का दल गस्त पर निकला था। इसी दौरान ओवर ग्राउंड वर्कर्स ने दल को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड अटैक किया था। हमले के बाद यह सभी लोग फरार हो गए थे।