{"_id":"5f6085958ebc3eccf0514184","slug":"police-busted-a-hizbul-mujahideen-module-in-central-kashmirs-ganderbal-district-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी आका के संपर्क में थे तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी आका के संपर्क में थे तीनों
Tue, 15 Sep 2020 03:02 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 15 Sep 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि कश्मीर के तीन युवकों का एक संगठन पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में है।
विज्ञापन
संगठन के तीनों युवकों की पहचान गुटलीबाग निवासी अर्शिद अहमद खान, गांदरबल निवासी माजिद रसूल और मोहम्मद आसिफ नजर के रूप में की गई है। तीनों लोग पाकिस्तानी आतंकी फयाज खान के संपर्क में थे। वही उन्हें इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश देता था।
विज्ञापन
इस ऑपरेशन को गांदरबल पुलिस और 5 आरआर की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद तीनों से पूछताछ की गई जिसमें उनकी निशानदेही पर तीन हैंड ग्रेनेड और तमाम इलेक्ट्रिक उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
उनके संगठन को पाकिस्तानी आका द्वारा आसपास के इलाकों में सुरक्षाबलों पर हमले के निर्देश दिए जाते थे। तीनों के खिलाफ गांदरबल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
गांदरबल एसएसपी खलील अहमद पोसवाल ने पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि घाटी के युवाओं को चिन्हित करके सीमा पार बैठे आतंकी अपने संगठनों में शामिल करने का प्रयास करते रहते हैं।
उनसे तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क किया जाता है और युवाओं के अभिभावक को इनसब की भनक तक नहीं लगती। उन्होंने कहा कि पुलिस इसके संबंध में गहन जांच-पड़ताल कर रही है, लेकिन अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे नजर रखें कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं और किन लोगों के संपर्क में हैं।