जम्मू-कश्मीर: आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए महिला एसपीओ हो गई हिंसक, कर दी ऐसी हरकत, नौकरी से बर्खास्त
महिला एसपीओ द्वारा तलाशी अभियान चलाने वाली टीम को बाधित करने और साथ ही आतंकवाद को बढ़ावा देने का है आरोप।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की कुलगाम पुलिस ने एक महिला एसपीओ (विशेष ऑपरेशन अधिकारी) को आतंकवाद को बढ़ावा देने और पुलिस की कार्रवाई में विघ्न डालने के लिए नौकरी से निकालकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला एसपीओ की पहचान फ्रीसल की रहने वाली गुलाम नबी राह की बेटी साइमा अखतर के रूप में हुई है।
दरअसल 14 अप्रैल को पुलिस को फ्रीसल गांव के केरवा मोहल्ला में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वहीं तलाशी अभियान चलाया गया था, पर महिला एसपीओ द्वारा इस ऑपरेशन में तलाशी अभियान चलाने वाली टीम को बाधित किया गया।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नकली हथियारों से डरा कर लोगों से करते थे वसूली, भाजपा के पंच समेत तीन गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार महिला ने खोज दल को रोकने की कोशिश की और हिंसक हो गई। साथ ही वह आतंकियों के हिंसक कार्यों की प्रशंसा करने लगी। उसने अपने निजी फोन के माध्यम से एक वीडियो बनाया और तलाशी अभियान को बाधित करने के उद्देश्य से इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर डाल दिया।
मामले का संज्ञान लेते हुए, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद उसे सेवा से भी हटा दिया गया। वहीं घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।