फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   BJP Panch among three arrested for extortion in Sopore of jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: नकली हथियारों से डरा कर लोगों से करते थे वसूली, भाजपा के पंच समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 16 Apr 2021 12:17 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 16 Apr 2021 12:17 PM IST
सार

अनंतनाग के मोहम्मद सलीम जो कि भाजपा के सरपंच भी हैं शामिल। अवैध रूप से लोन ट्रेडर्स से पैसा निकालने की बनाई थी योजना।

विज्ञापन
BJP Panch among three arrested for extortion in Sopore of jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पुलिस ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के सोपोर से धमकी देकर वसूली करने वाले तीन लोगों और भाजपा के एक पंच को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुदसर आह शेख द्वारा एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें मुदसर ने बताया कि तीन-चार अप्रैल की रात कुछ अज्ञात लोगों ने हथियारों के साथ नदिहाल स्थित उनके ससुराल में प्रवेश किया। उन लोगों ने उन्हें दक्षिण कश्मीर छोड़ने को कहा और दो मोबाइल फोन भी छीन लिए। साथ ही उन्हें इस बारे में किसी को भी न बताने की धमकी दी।

विज्ञापन

इस शिकायत पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की गई। वहीं सबूतों के आधार पर पुलिस ने मिनीपोरा क्रान्शून सोपोर के रहने वाले भाजपा के पंच महराज यू दीन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जिसके बाद पंच ने अपराध को मानते हुए अन्य तीन साथियों के बारे में भी जानकारी दी। इसमें मोहम्मद सलीम वानी, बशीर आह लोन और मोहम्मद दिलावर खवाजा का नाम शामिल है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- घाटी में तैनात सेना के जवानों के लिए लाइफलाइन है यह अस्पताल, जानिए किस तरह होता है यहां जवानों का उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस मामले में जांच के दौरान पूछताछ के लिए तीन लोगों को बुलाया गया है। जिसमें अनंतनाग के मोहम्मद सलीम जो कि भाजपा के सरपंच हैं वह भी शामिल हैं। वहीं पूछताछ के बाद पता चला कि मेहराज और सलीम ने अवैध रूप से लोन ट्रेडर्स से पैसा निकालने की योजना बनाई थी। मेहराज ने बशीर से संपर्क किया, जिसने अपराध करने के लिए कुछ नकली हथियार प्राप्त करने के लिए दिलावर से संपर्क किया। वहीं जांच के दौरान इन हथियारों को बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed