Pahalgam Attack: पहलगाम हमले में आतंकियों की मदद करने वाला आरोपी मोहम्मद यूसुफ गिरफ्तार, पहुंचाई थी रसद
पुलिस ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए ज़िम्मेदार आतंकवादियों को कथित तौर पर रसद सहायता प्रदान की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को कथित तौर पर रसद सहायता प्रदान की थी। एक अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर श्रीनगर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले से एक ओवरग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मोहम्मद यूसुफ कटारी (26) के रूप में हुई है। वहीं, कुलगाम जिले के ब्रिनाल वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है।
अधिकारियों ने कहा कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने में उसकी भूमिका थी, जो बाद में ऑपरेशन महादेव के दौरान मारे गए थे। 29 जुलाई को हुई मुठभेड़ में, सेना के विशिष्ट पैरा कमांडो ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इनमें सुलेमान उर्फ आसिफ भी शामिल है, जिसे 22 अप्रैल के पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। अन्य दो की पहचान जिब्रान और हमजा अफगानी के रूप में हुई है। जिब्रान अक्टूबर 2024 में सोनमर्ग सुरंग हमले में शामिल था।
कुलगाम के जंगल में आतंक का ठिकाना ध्वस्त
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ब्रिनाल वन क्षेत्र में भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। सेना के अनुसार, यह ठिकाना जंगल के भीतर छिपाकर बनाया गया था, जिसे अब पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है।
ऑपरेशन के दौरान मौके से एक गैस सिलेंडर और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, ताकि किसी और संदिग्ध गतिविधि या सामग्री का पता लगाया जा सके।