{"_id":"5b327f1b4f1c1b64068b857c","slug":"police-arrested-jaish-four-ogw-from-sopore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर से जैश के चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, यूबीजीएल व ग्रेनेड बरामद, एजेंसियां पूछताछ में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर से जैश के चार ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, यूबीजीएल व ग्रेनेड बरामद, एजेंसियां पूछताछ में जुटीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के सोपोर से मंगलवार को जैश के चार ओजीडब्ल्यू को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया। इनके पास से यूबीजीएल तथा ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
सोपोर में फल मंडी के पास 22 राष्ट्रीय राइफल्स, 177 बटालियन सीआरपीएफ तथा एसओजी ने संयुक्त नाका लगाया था। शाम लगभग साढ़े छह बजे एक कार में सवार चार युवाओं को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इन्होंने आतंकी संगठन जैश के लिए काम करने की बात स्वीकार की। इनकी शिनाख्त मोहम्मद अय्यूब (मलपोरा), फैयाज अहमद वार (वारपोरा), जावेद अहमद वार (वारपोरा) व मकसूद अहमद वार (डचिनपोरा रोहामा राफियाबाद) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उधर, दक्षिणी कश्मीर के तीन युवाओं की हथियार के साथ तस्वीरें वायरल हुई हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वे आतंकवाद में शामिल हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जिन युवाओं की तस्वीरें वायरल हुई हैं उनमें जीनतुल इस्लाम निवासी मेमंदर शोपियां के जैश में शामिल होने की बात है। दूसरा युवक जुनैद अहमद निवासी हंगलगुंड कोकरनाग अनंतनाग है जो 12वीं पास है।
विज्ञापन
तीसरा युवक अनंतनाग के एसके कालोनी निवासी बुरहान अहमद गनई है। उसके 24 जून को हिज्ब में शामिल होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने किसी भी मामले की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।