{"_id":"611173b58ebc3e7a6340d502","slug":"police-and-security-agencies-be-alert-reasi-news-jmu241250678","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां रहें अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां रहें अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने सोमवार को जिला पुलिस मुख्यालय में बैठक कर रियासी, कटड़ा के साथ ही अन्य स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में कहा गया कि 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को धूमधाम और शांति से मनाने के लिए पुलिस सहित अन्य सभी सुरक्षा एजेंसिया सतर्क रहें।
साथ ही नाकों की संख्या बढ़ाने व वहां से गुजरने वाले हर वाहन की जांच करने के निर्देश दिए। पेट्रोलिंग पार्टी अपने क्षेत्र का पूरा ख्याल रखे। हाल ही में राजौरी में आतंकवादियों के मारे जाने के बाद संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त व हिस्ट्री शीटर को रोजाना स्थानीय पुलिस स्टेशन में बुला कर पूछताछ की जाए। कटड़ा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ाने व यात्रियों को पूरी सुविधा देने और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे अन्य इलाकों से आए लोगों की भी जांच करने के भी निर्देश दिए।
डीआईजी ने कहा कि मौजूदा समय में ड्रोन के जरिये हथियार गिराए जा रहे हैं, जिस के लिए सभी वीडीसी को सतर्क करते हुए संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर सूचना देने को कहें। बैठक में एसएसपी शैलेंद्र सिंह सहित अन्य सुरक्षाबलों के अधिकारी मौजूद रहे।