{"_id":"6750081d870c8ed2770cb60e","slug":"police-and-public-face-to-face-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101420-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस और लोग आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस और लोग आमने-सामने
Wed, 04 Dec 2024 01:13 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
आयुष डिस्पेंसरी और योग केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
तहसीलदार ने नींव खुदाई का काम शुरू करवाया, विधायक आज रखेंगे नींवपत्थर
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। अरनिया पीएचसी परिसर में योग केंद्र खोलने को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन व लोग आमने-सामने आ गए। लोगों ने पीएचसी परिसर में आयुष डिस्पेंसरी और योग केंद्र बनाने का विरोध किया है। निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए तहसीलदार अमनदीप सिंह को पुलिस जवानों का सहारा लेना पड़ा।
स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर बहसबाजी हुई। स्थानीय लोग नींव की खुदाई के कार्य को बाधित करते रहे। इसके चलते तहसीलदार ने थाना प्रभारी को प्रदर्शनकारियों को केंद्र से बाहर खदेड़ने का आदेश दिया। थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को चंद मिनट में ही केंद्र से बाहर कर दिया।
अरनिया पीएचसी केंद्र के परिसर में 30 लाख रुपए की लागत से आयुष डिस्पेंसरी और योग केंद्र का निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू करवाया। लोगों के विरोध के बाद तहसीलदार अमनदीप सिंह, थाना प्रभारी अरनिया सुनील दत्त पीएचसी केंद्र पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझने का प्रयास किया। मगर स्थानीय लोग निर्माण कार्य को रोकने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
माहौल बिगड़ता देख तहसीलदार ने थाना प्रभारी को विरोध कर रहे लोगों को पीएचसी से बाहर खदेड़ने का आदेश जारी किया। इसके बाद लोगों और पुलिस के बहसबाजी और नोंकझोक शुरू हो गई। इस मौके पर तहसीलदार ने चेतावनी देते हुए स्थानीय लोगों को कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मामला दर्ज किया जाएगा। तीन घंटे निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अचानक रोक दिया गया है। इसके चलते स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर निर्माण कार्य के मामले में बिश्नाह के विधायक राजीव भगत ने संज्ञान लिया है। उन्होंने तहसीलदार से बात कर बुधवार को काम शुरू करने के लिए कहा है।
सीएचसी में आयुष की डिस्पेंसरी और योग केंद्र बनाए जाने को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।समझाने के बावजूद उनका विरोध जारी रहा। इसके चलते पुलिस बल की सहायता ली गई है। विधायक डॉ. राजीव भगत बुधवार को आयुष डिस्पेंसरी और योग केंद्र का नींवपत्थर रखेंगे। सरकारी कार्य में बाधा डालने पर लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
अमनदीप सिंह, तहसीलदार अरनिया
पीएचसी के विवाद को सुलझा लिया है। बुधवार को आयुष डिस्पेंसरी और योग केंद्र के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखने खुद जाउंगा।
डॉ. राजीव भगत, विधायक