{"_id":"606adcb78ebc3e8c8e61ca04","slug":"police-amry-and-crpf-arrested-ogw-of-trf-in-model-town-crossing-sopore-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सोपोर में टीआरएफ का एक मददगार गिरफ्तार, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सोपोर में टीआरएफ का एक मददगार गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Mon, 05 Apr 2021 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 05 Apr 2021 03:17 PM IST
सार
- सोपोर का रहने वाला है आतंकियों का मददगार
- पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने लगाया था नाका
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोपोर में आतंकियों का एक मददगार गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ ही आतंकी संगठन टीआरएफ का लेटर पैड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- इंजीनियरिंग का अजूबा: जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के दोनों सिरे जुड़े
विज्ञापन
बता दें कि सूचना के आधार पर सोपोर पुलिस, सेना की 22-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की बटालियन-179 ने मॉडल टाउन क्रासिंग इलाके में संयुक्त नाका लगाया था। इसी दौरान आतंकियों का मददगार ईशान-उल-हक खांडे पुत्र नजीर अहमद खांडे निवासी फैसलाबाद सोपोर को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। पूछताछ जारी है। संभावना जताई जा रही है कि अभी कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें