फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Police along with security forces arrested terrorist along with terrorist associate in Sopore kashmir

आतंक पर प्रहार: सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, आतंकी तौफीक और मददगार गिरफ्तार

Tue, 07 Dec 2021 12:38 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Dec 2021 12:38 AM IST
सार

कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी और आतंकियों के मददगार को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन को पुलिस, सेना की 52-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) और सीआरपीएफ की 177-बटालियन की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया।

विज्ञापन
Police along with security forces arrested terrorist along with terrorist associate in Sopore kashmir
सोपोर में सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-ताइबा के सक्रिय आतंकी तथा मददगार को सोमवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।  ज्ञात हो कि घाटी में तीन दिन में लश्कर के पांच आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। 

विज्ञापन


इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को लश्कर के दो दहशतगर्दों को एक चाइनीज पिस्टल, एक पिस्तौल, दो चीनी ग्रेनेड, आठ गोलियां तथा 2.90 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को बडगाम से फरवरी 2021 से सक्रिय लश्कर दहशतगर्द अब्दुल हमीद नाथ को पकड़ा गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार को जिले के सोपोर के निंगली इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इस इनपुट पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सोपोर पुलिस ने सेना की 52 राष्ट्रीय राइफ ल्स और 177 बटालियन सीआरपीएफ  के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने इलाके में छुपे सक्रिय आतंकी और मददगार को ललकारा लेकिन उन दोनों ने वहां से भागने की कोशिश की। सुरक्षाबलों ने पेशेवर तरीके से दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि सक्रिय आतंकी की शिनाख्त काबू मोहल्ला आरामपोरा सोपोर के तौफ ीक काबू जबकि मददगार की तकियाबल सोपोर के बिलाल अहमद क ालू के तौर पर हुई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed