आतंकियों के निशाने पर हो सकती है पुलिस एकेडमी, खुफिया एजेंसियां सतर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आतंकियों द्वारा शेरे कश्मीर पुलिस एकेडमी को निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। कुछ इस तरह के इनपुट खुफिया एजेंसियों को आतंकियों के क्रास बार्डर इंटरसेप्शन से मिले हैं। इस आधार पर खुफिया एजेंसियां और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी से बौखलाए पाकिस्तान और आतंकी संगठनों द्वारा लगातार भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास किया जा रह है। ऐसे में गणतंत्र दिवस समारोह में खलल डालने के लिए सीमा पार से आतंकियों को कई तरह के आदेश जारी किए जा रहा है।
विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सीमा पार से आतंकियों को दिए जा रहे दिशा निर्देशों में बार-बार शेरे कश्मीर का नाम आ रहा है। इसका खुलासा आतंकियों की बातचीत को इंटरसेप्ट करने के दौरान हुआ।
इंटरसेप्ट हुई कालों को पूरी तरह से खंगालने में जुटी पुलिस
इन कालों को खंगालने में लगी खुफिया एजेंसियों की मानें तो आतंकियों के निशाने पर उधमपुर स्थित शेरे कश्मीर पुलिस एकेडमी हो सकती है। इतना ही नहीं इस सूचना को पिछले साल नवंबर में उधमपुर के रक्खबड़ाली क्षेत्र में हुई जमात-ए-इस्लामी की बैठकों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले नवंबर और दिसंबर माह में रक्खबड़ाली क्षेत्र जहां शेरे कश्मीर एकेडमी है, वहां जमात-ए-इस्लामी की कई बैठकें हुई थीं। इन बैठकों को संबोधित करने के लिए घाटी से जमात-ए-इस्लामी के एक प्रमुख नेता ने उधमपुर का दौरा भी किया था।
फिलहाल खुफिया एजेंसियां आतंकियों के इंटरसेप्ट हुई कालों को पूरी तरह से खंगालने में जुटी हुई है। वहीं इन सूचनाओं को लेकर जिले में काम कर रही सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह से सतर्क हो गई हैं।