फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

देश के तमाम राज्यों के किसान आंदोलित

विज्ञापन
poiltical
किसान कांग्रेस के कार्यक्रम में उपस्थित किसान
ज्यौड़ियां। पंचायत मट्टू में रविवार को किसान कांग्रेस की तरफ से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें किसानों की समस्याओं को सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक किसान कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज भारत प्रिय ने की। उनके नेतृत्व में किसानों की तरफ से पंचायत मट्टू से कस्बा खौड़ तक ट्रैक्टर, कार तथा मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन

भारत प्रिय ने कहा कि किसानों पर जो कृषि बिल थोपा गया है, उससे पूरे देश का किसान परेशान है। केंद्र सरकार ने संविधान से प्रदत्त शक्तियों का दुरुपयोग कर कृषि बिल को संसद से पारित कर किसानों पर थोपा है। इसके चलते देश के तमाम राज्यों के किसान आंदोलित है। समझ में नही आ रहा है कि सरकार देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है।
विज्ञापन

भारत प्रिय ने कहा कि सेना ने प्रशासन के सहयोग से कारगिल युद्ध के दौरान डिफेंस मजबूत करने के लिए किसानों से उनकी खेती योग्य जमीन ली और आज तक न जमीन वापस की और न ही उसका मुआवजा दिया गया। क्षेत्र में सड़कों की हालत जर्जर है, चिनाब पर 206 करोड़ की लागत से बन रहे पुल का निर्माण रुका है। खाद, खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी, डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में छंब के विकास को लेकर कायापलट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत मट्टू के किसान व सेवानिवृत्त हेडमास्टर यशपाल चौधरी, कांग्रेस नेता रमेश वर्मा, चुननी लाल शर्मा, शाम चौधरी, पूर्व सरपंच व ब्लाक कांग्रेस कमेटी खड़ाहबली के अध्यक्ष सतपाल शर्मा, पूर्व सरपंच राकेश चौधरी, नायब सरपंच पंचायत मट्टू कुलबीर सिंह चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed