{"_id":"6133cec38ebc3ef9751a3b32","slug":"poiltical-vijaypur-news-jmu242961482","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब को दो वक्त की रोटी खाना भी नसीब नहीं हो रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब को दो वक्त की रोटी खाना भी नसीब नहीं हो रहा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयपुर। कांग्रेस पार्टी के ब्लाक प्रधान रघवीर सिंह बागल की देखरेख में शनिवार को रांजडी मोड़ में बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई इतनी ज्यादा कर दी है कि गरीब को दो वक्त की रोटी खाना भी नसीब नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि जनता ने दिल खोलकर वोट इस पार्टी को दिए, लेकिन केंद्र सरकार लोगों को हर तरह से टैक्स लगाकर परेशान कर रही है। इससे साफ है कि केंद्र सरकार लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने में फेल हो चुकी है। जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है, मोदी सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लोगों में भारी रोष है। अगर पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर आदि के दाम कम नहीं किए तो आने वाले दिनों में गांव-गांव में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रदर्शन में इंद्र पाल सिंह, उत्तम चंद, कुलवीर सिंह, गोवर्धन सिंह, सोनू वर्मा, रोहिणी के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे।