फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में होगा काम

विज्ञापन
poiltical
बाड़ी ब्राह्मणा में आम आदमी पार्टी के नेता व पंजाब के कैबिनेट मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत ?
बाड़ी ब्राह्मणा। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को बाड़ी ब्राह्मणा स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि जिस तरह से पार्टी दिल्ली और पंजाब में काम कर रही है, उसी की तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में भी काम किया जाएगा। लोगों के मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।
विज्ञापन

बाड़ी ब्राह्मणा पहुंचते ही आम आदमी पार्टी के जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र के संगठन मंत्री राज सलारिया और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया। इस मौके पर पार्टी के सांबा से जम्मू तक के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में आप पार्टी की सरकार का दावा
पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस पहुंचे विजयपुर
विजयपुर। पंजाब सरकार में पर्यटन और सांस्कृतिक मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि जैसे पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार चल रही है वैसे ही आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में भी हमारी पार्टी की सरकार होगी। लोगों को हर प्रकार की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह शनिवार को एक कार्यक्रम के तहत विजयपुर पहुंचे। यहां उनका पार्टी नेता अविनाश चौधरी, राजेश पडगोतर, शुभम सिंह, सुरजीत कुमार मगोत्र आदि ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोगों की हर परेशानियों को धीरे-धीरे दूर कर रहे हैं। यही कारण है कि आज हर जगह आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद हो रहा है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed