फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन
poiltical
घगवाल। भाजपा को चार प्रदेश में मिली बड़ी जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ढोल नगाड़ों सहित मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। घगवाल मंडल अध्यक्ष कुलभूषण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के बीच एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार जिंदाबाद, जय श्रीराम के जयकारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की नहीं आम गरीब लोगों की जीत है। लोग सबका साथ सबका विकास देखते हैं। उत्तर प्रदेश, गोवा हो, मणिपुर या उत्तराखंड हो, सभी जगह लोगों ने भाजपा के विकास की रफ्तार और गरीबों के उत्थान के लिए चलाई गई प्रधानमंत्री की योजनाओं को देखकर ही मौका दिया है। इसके चलते घगवाल कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर रछपाल वर्मा, डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा (फल्ली), आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, गीता भगत, राजेश जसरोटिया, पुरुषोत्तम शर्मा, सतपाल शर्मा, तरसेम शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत का मनाया जश्न
बिश्नाह। भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा के साथ मिठाइयां बांटी। पूर्व विधायक ने कहा कि पार्टी की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते मिली है। आज भी मोदी का करिश्मा बरकरार है। उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों में जो भाजपा की वापसी हुई है, वह पार्टी के सुशासन के चलते हुई है। कांग्रेस अपनी देश विरोधी नीतियों के चलते लोगों से दूर होती जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed