{"_id":"60d37d5d8ebc3e3567496270","slug":"poiltical-samba-news-jmu2379643134","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. मुखर्जी के प्रयास को भुलाया नहीं जा सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. मुखर्जी के प्रयास को भुलाया नहीं जा सकता
विज्ञापन
ज्यौडियां में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाते लोग।
- फोटो : AKHNOOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जम्मू-कश्मीर की धरती पर प्राणों का बलिदान देने वाले भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा जिला कार्यालय सपवाल में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीडीसी सदस्य सरबजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए उनके प्रयास को भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्श, समृद्ध विचार और लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता हमें प्रेरित करती रहेगी। सभा में जिला अध्यक्ष अमर सिंह, डीडीसी सुभाष भगत, विकास, शिव चौधरी, गुरमीत चौधरी, पंकज मोहन भगत, अनिल भगत आदि ने डॉ. उन्हें नमन किया। एक अन्य कार्यक्रम में जंगवीर सिंह व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को याद किया।
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पुण्यतिथि पर याद किया
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ मंडल की तरफ से भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बुधवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। भाजपा नेता व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष चौधरी श्याम लाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर उन्होंने डॉ. मुखर्जी की तस्वीर पर फूलमालाएं अर्पित करते हुए कहा कि आज के दिन वर्ष 1953 को उनकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पार्टी इस दिन को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है।
पूर्व मंत्री ने मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि डॉक्टर मुखर्जी अनुच्छेद 370 के मुखर विरोधी थे और चाहते थे कि कश्मीर पूरी तरह से भारत का हिस्सा बने। उनका कहना था कि एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा पार्टी के प्रयास से 370 और 35ए हटाए जाने के बाद उनका सपना पूरा हुआ। इस मौके पर चकरोई मंडल प्रधान गार सिंह, सुचेतगढ़ मंडल प्रधान कृष्ण चौधरी, नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ताओं मौजूद थे।
विज्ञापन
श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
विजयपुर। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बुधवार को भाजपा की तरफ से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, जयराम शर्मा, सुभाष सिंह जमवाल, मोनिका जमवाल, पंच उपजीत सिंह आदि ने डॉ. मुखर्जी को नमन किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए उनके प्रयास को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संवाद
भाजपा कार्यालय में मनाया गया बलिदान दिवस
अखनूर। भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बुधवार को बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान जगदीश भगत ने की। जिला प्रभारी कर्ण सिंह मुख्य अतिथि रहे। जला इंचार्ज अनु राजपूत ने डॉ. मुखर्जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा और भूषण बराल ने भी चर्चा की। कार्यक्रम में दलजीत सिंह, कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, अनु राजपूत, सुरिंदर सिंह, सोनिया वर्मा, रश्मी देवी, केडी शर्मा, राज कुमार, विशन लाल, यशपाल शर्मा, आशीर्ष कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर याद
ज्यौड़िया: डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक देश, दो विधान, दो निशान के विरोध में डाक्टर मुखर्जी ने बलिदान दिया, जिसको हम कभी नहीं भुला सकते हैं। आज के दिन हम उनको भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने प्रजा परिषद के आंदोलन में शहादत दी थी।
उक्त शब्द बुधवार को शहीदी स्मारक ट्रस्ट ज्यौड़ियां के अध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहे। उन्होंने कहा कि हर साल श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सात सपूतों की याद आती है। इन्हीं की शहादत के बाद तेज हुए आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए मुखर्जी जम्मू-कश्मीर आए थे, लेकिन उनकी मौत हो गई । इस मौके पर मगां राम, मदन लाल, भूषण बराल, गगन टाक, किरण बाला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
दूसरी तरफ खौड़ म्यूनिसिपल कमेटी के सभी वार्डों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान पार्षद दीपक सिंह व अन्य मौजूद रहे।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया
बाड़ी ब्राह्मणा। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी को बलिदान दिवस पर याद किया गया। इस मौके पर डीडीसी सदस्य आशा रानी, जय राम शर्मा, पवन बक्शी, अतरेश दता, मोनिका कुमारी, सरपंच तरसेम सिंह और मंडल के सारे सदस्य मौजूद थे। संवाद