{"_id":"62d6f64f11773b07c826bbd0","slug":"poiltical-rspura-news-jmu264275762","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल जम्मू कश्मीर लाबाना समाज सुधार सभा द्वारा पत्रकारवार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल जम्मू कश्मीर लाबाना समाज सुधार सभा द्वारा पत्रकारवार्ता
ऑल जम्मू कश्मीर लाबाना समाज सुधार सभा की पद अधिकारी पत्रकारवार्ता करते हुए
- फोटो : RSPURA
Link Copied
आरएस पुरा। ऑल जम्मू-कश्मीर लबाना समाज सुधार सभा की तरफ से मंगलवार को सेंट्रल गुरुद्वारा हाल में प्रेसवार्ता में बताया गया सभा के चुनाव 21 अगस्त को होने जा रहे हैं। सभा के प्रधान सरदार जगजीत सिंह जग्गा ने कहा कि इससे पहले भी सभा की तरफ से तमाम बिरादरी के लोगों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन कुछ लोगों ने 17 जुलाई को सेंट्रल गुरुद्वारा में इकट्ठा किया और इन चुनावों को असंवैधानिक तरीके के साथ करा दिया। जो उन्हें मान्य नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभा के चुनाव 21 अगस्त को होने जा रहे हैं। इसके लिए बाकायदा चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। उनकी मौजूदगी में ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। प्रधान जगजीत सिंह जग्गा ने कहा कि सभा के चुनाव सभा के एक्ट के तहत कराए जाएंगे, और सभा की कमेटी की तरफ से चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को गुरुद्वारा हाल में यह कहकर बुलाया गया कि यहां धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, लेकिन उसकी आड़ में चुनाव प्रक्रिया को अंजाम दिया गया, जिसकी सभा निंदा करती है। इस फैसले के बाद बिरादरी के लोगों में भी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में धार्मिक कार्यक्रम की आड़ लेकर इस तरह के काम नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में सरदार बलविंदर सिंह, सरदार हरजीत सिंह, सरदार परमजीत सिंह, कथा प्रवक्ता सरदार सूरत सिंह तूफानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।