फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RS Pura BJP MP reached Sushil Kumar house who found dead in a London hotel

आरएस पुरा: सुशील कुमार के घर पहुंचे भाजपा सासंद, लंदन के एक होटल में मृत मिले थे सुशील

Thu, 19 May 2022 12:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 19 May 2022 12:27 AM IST
सार

सांसद ने सुशील के परिजनों को हरं संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सुशील का शव देश में लाए जाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
RS Pura BJP MP reached Sushil Kumar house who found dead in a London hotel
सांसद जुगल किशोर - फोटो : File Photo

विस्तार

लंदन के होटल में म़ृत पाए गए आरएस पुरा के गांव देरियां निवासी सुशील कुमार के घर बुधवार को जम्मू-पूंछ सांसद जुगल किशोर शर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुशील के परिजनों से बात कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके बेटे के शव को लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दुखी परिवार का हाल जाना व परिवार से बेटे के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


सुशील कुमार के पिता यशपाल चौधरी ने सांसद के समक्ष अपनी समस्या रखी। उन्होंने कहा कि 14 मई को उनको बेटे की मौत की सूचना मिली थी। तब से लगातार वो उसके शव को घर लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सांसद के समक्ष समस्या को रखते हुए सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उनके बेटे का शव घर पहुंचे, इसके साथ उसकी मौत के कारणों का भी पता लगाया जाए।

विज्ञापन


सांसद ने सुशील के परिजनों को हरं संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सुशील का शव देश में लाए जाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय की और से लंदन में भारतीय दूतावास से संपर्क कर शव को देश में लाए जाने की प्रक्रिया चल रही है, और उम्मीद जताई कि पैतृक गांव में शव लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, बीडीसी चेयरमैन तरसेम लाल भी मौजूद थे। गौरतलब है कि लंदन के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में सुशील का शव मिलने पर होटल प्रबंधन की ओर से परिजनों को उसकी मृत्यु के बारे में जानकारी मुहैया कराई थी, तब से परिजन देश में शव लाए जाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed