{"_id":"62604ffd60116719b33cad9e","slug":"poiltical-rspura-news-jmu258216929","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां द्वारा सभा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां द्वारा सभा का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। नेशनल कांफ्रेंस की तरफ से बुधवार को मीरां साहिब क्षेत्र के गांव कोटली मियां फत्ता में सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिला ग्रामीण प्रधान नरेश बिट्टू ने की।
बैठक में प्रांतीय प्रधान रतन लाल गुप्ता, महिला विंग की राज्य उपप्रधान विमला लूथरा, पूर्व मंत्री बाबू रामपाल, विजय लोचन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं इस मौजूद थे। सभा में रतन लाल गुप्ता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है। 370 हटने के बाद प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। विकास की रफ्तार भी कम हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल को जिस पंचायत में आ रहे हैं उसको सजाया गया है, लेकिन अन्य पंचायतों में विकास कार्य ठप हैं। लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।
बैठक में ग्रामीण प्रधान नरेश बिट्टू, पूर्व मंत्री बाबू रामपाल, दलजीत शर्मा, पूर्व सरपंच बलविंदर सिंह, थोडू राम मांडी सहित अन्य नेताओं ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
आप में शामिल नेता ने खुद को बताया नेकां में जोनल अध्यक्ष
नेशनल कांफ्रे ंस की तरफ से जताई गई आपत्ति
बाड़ी ब्राह्मणा। नेशनल कांफ्र ेंस के सेंट्रल जोनल सेक्रेटरी और कोऑर्डिनेटर भारत भूषण ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि ओम प्रकाश अत्री नेशनल कांफ्रेंस से जुड़े थे। उन्होंने हाल ही में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। आप में जाने पर उन्होंने नेकां में अपना पद जोनल अध्यक्ष बताया है। जो गलत है, नेकां के जोनल अध्यक्ष बाबू रामपाल हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी का यह गैर जिम्मेदाराना कदम है, जिन्होंने बिना जानकारी के उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया। इसका हम खंडन करते हैं। इस मौके पर पूर्व एमएलसी नूर हुसैन, एके अत्री, एसपी भारद्वाज, आबिद हुसैन, चंद्र उदय सिंह, सलीम हुसैन और अन्य मौजूद रहे। संवाद