{"_id":"621523dad0981009886ffab7","slug":"poiltical-rspura-news-jmu254374953","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुचेतगढ़ विस सीट पर आपत्तियां दर्ज कराने पर सांसद का आभार जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुचेतगढ़ विस सीट पर आपत्तियां दर्ज कराने पर सांसद का आभार जताया
विज्ञापन
-बलबीर कौर सरपंच सीमाबर्ती पंचायत हल्का तरेबा।
अरनिया। सांसद जुगल किशोर शर्मा द्वारा परिसीमन आयोग को सुचेतगढ़ सीट को लेकर स्थानीय लोगों
द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियां सौंपने का सीमावर्ती पंचायत तरेवा की सरपंच बलबीर कौर ने स्वागत किया है।
सरपंच ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि जम्मु-पुंछ लोकसभा सीट के सांसद जुगल किशोर शर्मा द्वारा सुचेतगढ़ विधानसभा सीट का अस्तित्व समाप्त करने को लेकर परिसीमन आयोग के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई है। इसका स्थानीय लोगों के साथ-साथ मैं भी स्वागत करती हूं। उम्मीद है कि परिसीमन आयोग सीमावर्ती क्षेत्र की इस सीट को लेकर क्षेत्र के लोगों की इन आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए मांग को पूरा भी करेगा। कहा केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में छह से आठ माह में चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में अगर सांसद द्वारा परिसीमन आयोग के समक्ष दर्ज कराई गई आपत्तियों को मान लिया जाता है। तो यहां नेताओं सहित लोगों को राहत के साथ साथ अपना अपना नेता चुनने की तैयारी में भी मदद मिलेगी।
बता दें कि सीमावर्ती पंचायत हल्के की इस महिला सरपंच का इन लोगों के साथ काफी गहरा लगाव रहा है और खासतौर से गत वर्ष बिजली की किल्लत से जूझ रहे इन लोगों की समस्य को हल कराने में बलबीर कौर का सराहनीय व अहम रोल माना गया था।