फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

आरएस पुरा बॉर्डर की अनदेखी से लोगों में रोष

विज्ञापन
poiltical
आरएस पुरा। परिसीमन आयोग द्वारा विधानसभा सीटों का निर्धारण करने पर सुचेतगढ़ विधानसभा को आरएस पुरा के साथ जोड़कर एक करने व गांधी नगर व आरएस पुरा के कुछ हिस्सा, जिसमें मीरां साहिब व दरसोपुर पंचायत शामिल कर जम्मू साउथ करने पर लोगों ने अनदेखी करने पर रोष जताया है।
विज्ञापन

बुजुर्ग दीपा चौधरी ने कहा कि आरएस पुरा सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि होना तो यह चाहिए था कि मीरां साहिब क्षेत्र में अलग से विधानसभा क्षेत्र बनाया जाता और आरएस पुरा व सुचेतगढ़ पहले की तरह रहती। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

----
गांव अगरा चक्क के डॉ. हरि सिंह का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की हमेशा अनदेखी की जाती रही है। जो आज भी जारी है। इसका परिणाम सुचेतगढ़ व आरएस पुरा की एक विधानसभा बना बॉर्डर के लोगों की अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इसका संज्ञान लेना चाहिए और सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र को बहाल किया जाए। ताकि यहां के लोगों को प्रतिनिधि मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा का कहना है कि कैसे आरएस पुरा व सीमावर्ती क्षेत्र सुचेतगढ़ के लोगों की बेहतरी होगी। पहले ही सीमावर्ती लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही और अब आरएस पुरा व सुचेतगढ़ को एक विधानसभा क्षेत्र बनाया जा रहा है।

------
जम्मू-कश्मीर पीपल सेक्युलर फोरम के प्रधान कुंदन लाल शर्मा का कहना है कि किस आधार पर आरएस पुरा उपजिले की अनदेखी की गई। उत्तर प्रदेश में एक विधानसभा क्षेत्र में सात लाख मतदाता हैं, और जम्मू-कश्मीर में क्या किया गया है। परिसीमन आयोग द्वारा जम्मू के लोगों के साथ इंसाफ नहीं किया गया। भाजपा नेताओं को इसका जवाब जम्मू के मतदाता देंगे। अब भी समय है पार्टी के नेता जम्मू के लोगों के साथ इंसाफ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed