फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

बिशनाह तहसील में जे डी ए लोगों को ना करें बेवजह परेशान

विज्ञापन
poiltical
बिश्नाह। भाजपा आरएस पुरा के प्रवक्ता राकेश पंत ने जेडीए पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता में पंत ने कहा कि अगर कोई नागरिक अपनी जमीन पर मकान बना रहा है। तो उसको बेवजह परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

पंत ने कहा कि गांवों में लोगों के पास विशेषकर किसानों के पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह जेडीए के अधिकारियों की जेब भर सकें। जो अपनी टीम के साथ ठीक उसी दिन आ धमकते हैं। जिस दिन किसी गरीब के मकान का लेंटर पड़ रहा हो। उन्होंने कहा कि जब भी उनकी जेब गर्म हो जाती है तो वो अधिकारी खिसक लेते हैं। अगर कोई गरीब इंसान उनको पैसा न दे पाए तो उसके मकान को सील कर दिया जाता है या उसका सामान जब्त कर लिया जाता है। उन्होंने कहा कि हम अलग-अलग विवादों को कितने टैक्स देते हैं वो और बदले में वो विभाग लोगों को बेहतर सुविधाएं देते हैं। उन्होंने जेडीए अधिकारियों को कहा कि अगर यह सब बंद नहीं किया गया तो जेडीए के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रेसवार्ता में पंच और कुछ नागरिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed