{"_id":"61b3b8204c40e93caf0bac65","slug":"poiltical-rspura-news-jmu2495824115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा द्वारा दिव्य काशी, भव्य काशी कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा द्वारा दिव्य काशी, भव्य काशी कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
व्यि काशी, भव्य काशी कार्यक्रम के वारे जानकारी देते जिला प्रभारी विकास डोगरा व अन्या
- फोटो : RSPURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। देशभर की तरह भाजपा की जिला इकाई की तरफ से दिव्य काशी, भव्य काशी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी जिला प्रभारी विकास डोगरा, सह प्रभारी सुरजीत सिंह तथा जोगिंदर सिंह ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से देश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उसी के तहत यहां भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी, मंदिरों की सफाई तथा भजन कीर्तन किया जाएगा। अंतिम दिन 13 दिसंबर को मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना जाएगा। इसका सीधा प्रसारण हर मंदिर से होगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं सहित साधु संत समाज के लोग भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी मंडलों पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास के कारण काशी मंदिर में काफी विकास हुआ है और प्रसारण के माध्यम से देश भर के लोगों को मंदिर के दर्शन भी कराए जाएंगे।
आरएस पुरा के अधीन मंदिरों में कार्यक्रमों आयोजित किए जाने के लिए कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुने। इस मौके पर पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।