फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

पूर्व मंत्री ने किसानों की अनदेखी का अरोप लगाया

विज्ञापन
poiltical
आरएस पुरा। कांग्रेेस नेता व पूर्व मंत्री चौ. गारू राम ने बैठक में किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। इसका शीघ्र सरकार से समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व मंत्री ने कहा कि विश्व में प्रसिद्ध आरएस पुरा की बासमती को ग्रहण लगने पर इसकी पैदावार करने के लिए किसानों को न तो इस समय सुचारु रूप से नहरी पानी की आपूर्ति दी जा रही है और न ही समय पर धान की रोपाई नहीं कर पा रहे। पानी की आपूर्ति नहीं होने पर मवेशियों का चारा भी सूख रहा है, जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बार सरकार की ओर से प्रति क्विंटल गेहूं का भाव 1975 रुपये रखा गया लेकिन किसानों को 1650 रुपये ही मिल पाए। इसकी जांच कराई जाए। गत वर्ष अक्टूबर में नहरों की सफाई कराने के लिए बंद किया गया, मार्च में ही नहरों की सफाई का काम लीपोपोती कर कराया गया, जिसके चलते अब सीमा के अंतिम छोर तक किसानों को नहरी पानी की आपूूर्ति नहीं हो रही। अगर किसानों की अनदेखी जारी रही तो आने वाले दिनों में किसान कांग्रेस के बैनर तले सरकार के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सतपाल मांडी, ओम प्रकाश, रतन लाल, बिहारी लाल, धयाराम, प्रतिम सिंह सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता व कई किसान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed