फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poiltical

सरकार टैक्स के नाम पर प्रतिमाह ठग रही

विज्ञापन
poiltical
जनसभा को संबोधित करते पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद।
ज्यौड़ियां। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ताराचंद ने कहा कि प्रदेश के लोग भाजपा राज में बढ़ी महंगाई, बेरोजगारी और विकास की कमी के साथ-साथ बेहद दिक्कतों तथा कठिनाइयों में रह रहे हैं। सरकार पांच किलों मुफ्त आटा तथा छह हजार रुपये सालाना देकर कर मूर्ख बना रही है। उसके विपरीत सरकार हमसे टैक्स आदि के नाम पर हजारों रुपये प्रतिमाह ठग रही है।
विज्ञापन

वह मंगलवार को पंचायत ढोक खालसा में पार्टी की जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों का जीवन अंधकारमय बनता जा रहा है। कोई सुनने वाला नहीं है। युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती करने को लेकर मजाक बनाया जा रहा है। हमें पता है कि सीमावर्ती गांवों की जनता बेहद कठिनाइयों में रह रही है, उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

ताराचंद ने कहा केंद्र सरकार ने 370 हटा कर राज्य का दर्जा खत्म किया है, जिससे राज्य के लोग अपने अधिकार से वंचित हो गए हैं। इसके चलते लोगों में रोष हैं। लोगों के पास सौ वर्षों से राज्य का दर्जा था, जिसके तहत केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को हमेशा विकास और अन्य विशेष पैकेज मिलते थे, जिसमें राज्य के छात्रों को विश्वविद्यालय और कॉलेजों में विभिन्न विषयों में सीटें आरक्षित मिलती थीं और राज्य में सिर्फ क्षेत्र के युवाओं को ही नौकरियां मिलती थीं, मगर राज्य का दर्जा खत्म करने पर बाहर के युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कांग्रेस 150 साल पुरानी पार्टी है, जिसने देश की आजादी के लिए अहम भूमिका निभाई। कांग्रेस राज्य में फिर से राज्य बहाली की मांग करती है। इस मौके पर सरपंच रामो देवी, बलवान सिंह, नरेंद्र शर्मा, वरुण सिंह, सेवाराम चौकीदार, सरदारी लाल, सुबेदार मदन लाल, ओमप्रकाश, विक्रम सिंह सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed