{"_id":"624c825a80aa340ebf1adbbe","slug":"poiltical-akhnoor-news-jmu2571853193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता व बार एसोसिएशन के प्रधान आप में हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता व बार एसोसिएशन के प्रधान आप में हो सकते हैं शामिल
विज्ञापन
यश कर्ण सिंह भाऊ
ज्यौड़ियां। खौड़ में बीते दिनों क्षेत्र के लोगों का अन्य राजनीतिक दलों से किनारा कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने के काफी कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी बीच चर्चा चल रही है कि भाजपा नेता और बार एसोसिएशन अखनूर के प्रधान यशकरण सिंह भाऊ आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
इन दिनों क्षेत्र की जनता की जुबान पर आम आदमी पार्टी का नाम है। पार्टी का प्रचार इस कदर चल रहा है जैसे हर कोई बदलाव चाहता हो।
छंब विधानसभा क्षेत्र की तहसील खड़ाहबली के कई लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया, जिसमें पूर्व सरपंच व पंच शामिल हैं। बता दें क्षेत्र के किसी भी राजनीतिक दल के पदाधिकारी ने तो अभी तक आप पार्टी का दामन नहीं थामा है, लेकिन कई लोगों की आप पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं जरूर चल रही हैं। इनमें से एक हैं भाजपा नेता व बार ऐसोसिएशन अखनूर के प्रधान यश कर्ण सिंह भाऊ, सुनने में आ रहा है कि यशकरण आप पार्टी का दामन थाम सकते हैं, लेकिन इस बात को उन्होंने नकारा है, लेकिन चर्चा है कि यशकरण सिंह भाऊ की बात पंजाब के सीएम भगवंत मान से हो चुकी है। इन सब को लेकर भी यशकरण इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।