{"_id":"615b5d678ebc3e6248567d7d","slug":"poiltical-akhnoor-news-jmu24508620","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान सरकार ने आरक्षित वर्ग की उपेक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान सरकार ने आरक्षित वर्ग की उपेक्षा की
विज्ञापन
पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद सभा को संबोधित करते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर / ज्यौड़ियां। पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ताराचंद ने पंचायत टोक खालसा में आरक्षित वर्ग के लोगों की एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार पर समाज के दलित वर्ग की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज दलितों के पिछड़ने की जिम्मेदार केंद्र सरकार है। उसने आरक्षित वर्ग की उपेक्षा की।
वह सोमवार को यहां एससी, एसटी, ओबीसी, आरबीए, एएलस, दिव्यांग और अन्य अल्पसंख्यक वर्ग के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जम्मू-कश्मीर की आरक्षित श्रेणियों की मांगों को नजरअंदाज कर दिया है। सरकार ने रणनीतिक कदम उठाते हुए पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त कर दिया है। कांग्रेस ने हमेशा इस वर्ग के हितों का समर्थन किया। उनके मौलिक और संवैधानिक अधिकार बरकरार रखे।
तारा चंद ने कहा कि सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में भी नाकाम रही है जिसने इन वर्गों को गरीबी की ओर धकेल दिया है। उन्होंने सरकार से महंगाई को कम करने और आम जनता को राहत की सांस लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर एडवोकेट जेपी गांधी, डॉ. गफूर अहमद, बीडीसी कुलदीप भगत, देसराज भगत, अशोक भगत, शाम लाल, ब्रिज लाल, मदन लाल, राम लाल आदि मौजूद थे।