ज्यौड़ियां। डीडीसी सदस्य भूषण बराल ने मंगलवार को खड़ाहबली में कंट्रोलिंग अफसरों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य लोगों की समस्याओं के बारे में अवगत कराना रहा। भूषण बराल ने सभी अफसरों से कहा कि जनता को आ रही समस्याओं को हल करने के लिए सभी विभाग कड़ी मेहनत करें।
उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोगों की समस्या बिजली, पानी, राशन, गलियां और सड़के हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। सभी कर्मचारियों का यह कर्तव्य है कि योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। भाई भतीजा वाद से ऊपर उठ कर काम करें। बैठक में एडीएम अनिल कुमार ठाकुर, सूर्य सिंह, जगन नाथ, तहसीलदार, एसएचओ बलविंदर सिंह, टीएसओ, पीडब्ल्यूडी, पीएचई के अधिकारी उपस्थित रहे।