{"_id":"5f9004329836f30dcf4ff7f3","slug":"pmo-minister-told-topper-of-the-state-do-not-become-babu-choose-only-the-medical-profession","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के टॉपर अविक्षित से बोले पीएमओ मंत्री- बाबू न बनें, डॉक्टरी पेशा ही चुनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के टॉपर अविक्षित से बोले पीएमओ मंत्री- बाबू न बनें, डॉक्टरी पेशा ही चुनें
Wed, 21 Oct 2020 03:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलावर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलावर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 21 Oct 2020 03:19 PM IST
सार
- टॉपर के परिवार से वीडियो कांफ्रेंसिंग में संवाद कर डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिया शुभकामना संदेश
विज्ञापन
neet result
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आप की कामयाबी काबिले तारीफ है। नीट में जम्मू-कश्मीर का टॉपर बनकर एमबीबीएस सीट हासिल करने के बाद डॉक्टर ही बनें। कई डॉक्टर बाद में प्रशासनिक सेवाओं में चले जाते हैं। बाबू बनने से कहीं बेहतर है, जीवन भर मानवता सेवा से जुड़े पेशे में रहें। नीट में ऑल इंडिया 139वीं रैंक लेकर जम्मू-कश्मीर के टॉपर बने अविक्षित गुप्ता के परिवार से ऑनलाइन संवाद में यह सुझाव पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिए।
कठुआ की बिलावर तहसील के मांडल गांव के रहने वाले अविक्षित गुप्ता ने नीट में 720 में से 695 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग पर मंत्री से संवाद में अविक्षित गुप्ता ने कहा कि सफलता के पीछे अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका अहम रही।
कश्मीर के टॉपर से मिले एलजी, कहा-आपकी उपलब्धि बहुतों के लिए प्रेरणा
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को नीट परीक्षा कश्मीर घाटी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलवामा के बासित (18) से मंगलवार को राजभवन में मुलाकात की। उन्होंने बासित की उपलब्धि को दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। एलजी ने कहा, आप भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
कड़ी मेहनत की यह नजीर बहुत से लोगों को प्रेरित करेगी। एलजी नीट के सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एलजी ने कहा कि नीट पास करने वाले सभी युवा सामाजिक, आर्थिक विकास और सामुदायिक विकास के प्रमुख वाहक होंगे। पुलवामा के नरवा इलाके के रहने वाले 18 वर्षीय बासित के साथ उनके पिता बिलाल अहमद खान और मुख्य शिक्षा अधिकारी, पुलवामा सोनी सोनम ने भी एलजी से मुलाकात की। बासित ने नीट में देश भर में 188वीं रैंक हासिल की है।