फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM rally, srinagar

PM Rally Srinagar: कश्मीर फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा क्षेत्र, अब वेड इन इंडिया पर जोर- पीएम मोदी

Fri, 08 Mar 2024 02:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 08 Mar 2024 02:49 AM IST
सार

पीएम ने कहा कि एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे, वह जम्मू-कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे। एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थीं...लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनका लाभ नहीं मिलता था।

विज्ञापन
PM rally, srinagar
पीएम मोदी कश्मीर यात्रा - फोटो : एजेंसी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि फिल्मों की शूटिंग के लिए कश्मीर बड़ा पसंदीदा क्षेत्र रहा है। अब मेरा दूसरा मिशन है- वेड इन इंडिया, शादी हिंदुस्तान में करो। हिन्दुस्तान के बाहर जो शादी करने के लिए अनाप-शनाप रुपये, डॉलर खर्च करके लोग आते हैं, अब यह रुकना चाहिए। इसलिए वेड इन इंडिया को बढ़ावा देना है। लोग यहां शादी के लिए बुकिंग करें। तीन-चार दिन बरात लेकर आएं, धूमधाम से खर्चा करें जिससे यहां के लोगों को रोजी-रोटी मिलेगी।

विज्ञापन


श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे, वह जम्मू-कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे। एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थीं...लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनका लाभ नहीं मिलता था। अब वक्त ने करवट बदली है। अब देश के साथ ही यहां के लोगों को भी सभी प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं। आज श्रीनगर से ही पूरे भारत के लिए भी योजनाओं का आरंभ हुआ है। आज श्रीनगर जम्मू-कश्मीर ही नहीं, पूरे देश के लिए पर्यटन की नई पहल कर रहा है। इसलिए जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के 50 से ज्यादा और शहरों से भी लोग जुड़े हैं। देश भी आज श्रीनगर से जुड़ा हुआ है। आज यहां से स्वदेश दर्शन योजना के तहत 6 परियोजनाएं देश को समर्पित की गई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्वदेश दर्शन स्कीम के अगले चरण का भी शुभारंभ हुआ है। इसके तहत भी जम्मू-कश्मीर समेत देश के अन्य स्थानों के लिए करीब 30 परियोजनाओं की शुरुआत की गई है। आज प्रसाद योजना के तहत 3 परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। 14 और परियोजनाओं को भी लॉन्च किया गया है। पवित्र हजरतबल दरगाह में लोगों की सहूलियत के लिए जो विकास कार्य हो रहे थे वह भी पूरे हो चुके हैं। सरकार ने 40 से ज्यादा ऐसी जगहों की पहचान भी की है, जिन्हें अगले 2 वर्षों में टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया जाएगा। आज देखो अपना देश पीपल्स चॉइस अभियान भी लॉन्च किया गया है। देश के लोग ऑनलाइन जाकर के बताएंगे कि ये जैसी जगह है। इसमें जो टॉप पर आएंगे उनके लिए सरकार पसंदीदा, लोगों की चॉइस वाला स्थान के रूप में उसका पर्यटन स्थल के रूप में विकास करेगी। ये जनभागीदारी से निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम से कम पांच गैर भारतीयों को हिंदुस्तान देखने भेजें एनआरआई

पीएम ने कहा, आज से दुनियाभर में रह रहे प्रवासी भारतीयों से आग्रह है कि आप डॉलर, पाउंड लाओ या ना लाओ लेकिन कम से कम पांच परिवार जो गैर भारतीय हैं, उनको हिन्दुस्तान देखने के लिए भेजो। इसलिए आज प्रवासी भारतीयों व उनके दोस्तों को भारत आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए चलो इंडिया अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान के तहत चलो इंडिया वेबसाइट के द्वारा दूसरे देशों में रहने वाले लोगों को भारत आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इन योजनाओं और अभियानों का बहुत बड़ा लाभ जम्मू-कश्मीर के भी लोगों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मैं तो एक और मकसद ले कर काम कर रहा हूं। जो भी पर्यटक आते हैं उनसे कहता हूं कि यात्रा के कुल बजट का 5 से 10 फीसदी स्थानीय चीजों को खरीदने पर खर्च करें। इससे वहां के लोगों को आय होगा, उनका रोजगार बढ़ेगा और तभी पर्यटन भी बढ़ेगा। सिर्फ आए, देखे, चले गए..नहीं चलेगा। आज मैंने भी यहां खरीदारी की। एक बढ़िया चीज देखी, मन कर गया, मैंने भी ले लिया। इन योजनाओं से यहां पर्यटन उद्योगों का भी विकास होगा, रोजगार के नए अवसर होंगे।

जम्मू-कश्मीर अपने आप में बड़ा ब्रांड

प्रधानमंत्री ने कहा, जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के साथ ही कृषि और कृषि उत्पादों की बहुत बड़ी ताकत है। यहां की केसर, सेब, मेवे, चेरी और जम्मू-कश्मीर अपने आप में बड़ा ब्रांड है। अब कृषि विकास कार्यक्रम से ये क्षेत्र और मजबूत होगा। 5 हजार करोड़ रुपये के समग्र कृषि विकास कार्यक्रम से अगले 5 वर्षों में जम्मू-कश्मीर के कृषि सेक्टर में अभूतपूर्व विकास होगा। विशेष तौर पर बागवानी और पशुधन के विकास में बहुत मदद मिलेगी। इससे रोजगार के भी हजारों नए अवसर तैयार होंगे। यहां किसानों के खातों में भारत सरकार ने करीब 3 हजार करोड़ रुपये किसान सम्मान निधि के तौर पर सीधे भेजे हैं। फलों और सब्जियों को ज्यादा समय तक सुरक्षित रखने के लिए जम्मू-कश्मीर में स्टोरेज क्षमता भी काफी बढ़ाई गई है। कुछ दिन पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण स्कीम शुरू की गई है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर में भी अनेकों नए गोदाम बनाएंगे ।

विकास की रफ्तार तेज, जम्मू-कश्मीर से कमल का गहरा रिश्ता

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर आज तेज रफ्तार से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। यहां के लोगों को एक नहीं बल्कि 2-2 एम्स की सुविधा मिलने जा रही है। एम्स जम्मू का उद्घाटन हो चुका है और एम्स कश्मीर पर तेजी से काम चल रहा है। 7 नए मेडिकल कॉलेज, 2 बड़े कैंसर अस्पताल स्थापित किए गए हैं। आईआईटी और आईआईएम जैसे आधुनिक शिक्षा संस्थान भी बने हैं। जम्मू-कश्मीर में 2 वंदे भारत ट्रेनें भी चल रही हैं। श्रीनगर से संगलदान और संगलदान से बारामुला के लिए ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है। कनेक्टिविटी के विस्तार से जम्मू-कश्मीर में आर्थिक गतिविधियां तेज हुई हैं।

जम्मू और श्रीनगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के नए प्रोजेक्ट भी लाए जा रहे हैं। आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर की सक्सेस स्टोरी पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र बनेगा। मैं अपने मन की बात कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर की उपलब्धियों के बारे में हर बार कुछ ना कुछ कहने का मौका लेता हूं। यहां साफ-सफाई के अभियान, यहां का हस्तशिल्प...यहां की कारीगरी, इन पर मैं मन की बात में लगातार बात करता हूं। एक बार मैंने नंदडू (कमल ककड़ी) के बारे में मन की बात में बहुत विस्तार से बताया था। यहां की झीलों में जगह-जगह कमल देखने को मिलते हैं। 50 साल पहले बने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के ‘लोगो’ में भी कमल है। ये सुखद संयोग है या कुदरत का कोई इशारा कि भाजपा का चिह्न भी कमल है और कमल के साथ तो जम्मू-कश्मीर का गहरा नाता है।

युवाओं के कौशल विकास से खेल तक में नए अवसर बनाए जा रहे

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। युवाओं के कौशल विकास से लेकर स्पोर्ट्स तक में नए अवसर बनाए जा रहे हैं। आज जम्मू-कश्मीर के हर जिले में आधुनिक खेल सुविधाएं बनाई जा रही हैं। 17 जिलों में यहां मल्टी-परपज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल बनाए गए हैं। बीते वर्षों में जम्मू-कश्मीर ने अनेकों नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट्स में मेजबानी की है। अब जम्मू-कश्मीर देश की शीतकालीन खेल की राजधानी के रूप में उभर रहा है। हाल ही में हुए खेलो इंडिया विंटर गेम्स में करीब एक हजार खिलाड़ी देशभर से आए।

कश्मीरियों का दिल जीतने के लिए कर रहा मेहनत

प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां लोगों की जुटी भारी भीड़ और प्यार से जितना खुश हूं उतना ही कृतज्ञ भी हूं। मोदी प्यार के इस कर्ज को चुकाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा। 2014 के बाद जब भी आया तो यही कहा कि मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं। मैं दिनों-दिन देख रहा हूं कि मैं आपका दिल जीतने की सही दिशा में जा रहा हूं। आपका दिल जीत पाया हूं और ज्यादा जीतने की कोशिश जारी रहेगी। यह मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी यानी, गारंटी पूरा होने की गारंटी।

विकसित जम्मू-कश्मीर विकसित भारत की प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि विकास की शक्ति...पर्यटन की संभावनाएं...किसानों का सामर्थ्य...और जम्मू-कश्मीर के युवाओं का नेतृत्व...विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण का रास्ता यहीं से निकलने वाला है। जम्मू-कश्मीर केवल एक क्षेत्र नहीं है। जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है। और ऊंचा उठा मस्तक ही विकास और सम्मान का प्रतीक होता है। इसलिए विकसित जम्मू-कश्मीर, विकसित भारत की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed