फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pm Modi Jammu Visit: Central team camped in Palli Panchayat samaba

Pm Modi Jammu Visit: केंद्रीय टीम ने पल्ली पंचायत में डाला डेरा, महिलाओं के साथ सभा कर आमदनी बढ़ाने के लिए दिए सुझाव

Fri, 22 Apr 2022 01:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 01:06 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्रालय की टीम 24 अप्रैल तक गांव में ही रहेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय गांव वालों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है।

विज्ञापन
Pm Modi Jammu Visit: Central team camped in Palli Panchayat samaba
पंचायत पल्ली, सांबा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय की टीम ने पल्ली में डेरा डाल दिया है। वहीं मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने भी वीरवार शाम पल्ली पहुंचकर व्यवस्थाओं को जांचा। 

विज्ञापन


केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की टीम ने पल्ली में स्थानीय महिलाओं के साथ सभा की। महिलाओं को केंद्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के अलावा आमदनी बढ़ाने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाने, सरकारी सहायता से डेयरी खोलने, लघु उद्यम लगाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा केंद्रीय टीम ने स्थानीय महिलाओं को पेश आ रही समस्याओं की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


पल्ली के सरपंच रणधीर शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय की टीम 24 अप्रैल तक गांव में ही रहेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय गांव वालों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने भी तैयारियां जांचीं
वहीं, शाम को मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने पल्ली पंचायत का दौरा कर राष्ट्रीय पंचायत सम्मेलन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय से पहले सारे बंदोबस्त पूरे हो जाएं ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को कोई परेशानी पेश न आए।

पीएम के दौरे को लेकर एयरपोर्ट से पल्ली तक सड़कें होंगी चकाचक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल के दौरे के मद्देनजर शहर को स्वच्छ बनाने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। खासतौर पर जम्मू एयरपोर्ट से लेकर पल्ली तक सड़कें चकाचक होंगी। नगर निगम इसे लेकर विशेष रूप से सफाई अभियान चला रहा है। 24 अप्रैल तक यह पूरा रूट साफ सुथरा दिखेगा। ये भी निर्देश दिए गए हैं कि सड़क के आसपास कोई भी अतिक्रमण नहीं होगा और वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे। कोई रेहड़ी फड़ी भी नहीं लगेगी।


प्रधानमंत्री जम्मू एयरपोर्ट से पल्ली तक सड़क मार्ग से जाएंगे या फिर हेलिकॉप्टर से सीधे पल्ली पहुंचेंगे, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन निगम को साफ तौर पर कहा गया है कि एयरपोर्ट से पल्ली तक सड़कें चकाचक होनी चाहिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed