फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi inquired about health of Congress President after his health deteriorated while giving speech

Mallikarjun Kharge: पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से की बात, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

Sun, 29 Sep 2024 09:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Sep 2024 09:49 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में जनसभा को संबोधित करते समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी थी। खरगे को अचानक चक्कर आया था और वह बेहोश होने लगे, जिस पर उन्हें मंच पर मौजूद लोगों ने संभाला।

विज्ञापन
PM Modi inquired about health of Congress President after his health deteriorated while giving speech
पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी रविवार को कठुआ में जनसभा को संबोधित करने के दौरान मंच पर अचानक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई थी। मंच पर भाषण देते समय कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को चक्कर आया और वह बेहोश होने लगे। हालांकि समय रहते उनके सुरक्षाकर्मी और मंच पर मौजूद अन्य कांग्रेस नेताओं ने उन्हें संभाल लिया। उन्हें पानी पिलाया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने के बाद कुछ समय के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का भाषण रोक दिया गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि "हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ेंगे। मैं 83 साल का हूं, मैं इतनी जल्दी नहीं मरने वाला हूं। मैं तब तक जिंदा रहूंगा जब तक पीएम मोदी सत्ता से बाहर नहीं हो जाते। 
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये लोग (केंद्र सरकार) कभी चुनाव नहीं कराना चाहते थे। अगर वे चाहते तो एक-दो साल में ही चुनाव करा लेते...सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो चुनाव के लिए तैयार हो गए। वे उपराज्यपाल के माध्यम से रिमोट-कंट्रोल वाली सरकार चलाना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed