फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi in Kargil said Army soldiers are my family, it good to celebrate Diwali on border

PM Modi in Kargil: तन तिरंगा, मन तिरंगा... पीएम मोदी ने सीमा प्रहरियों को सुनाई प्रेरणा से भरी कविता

Mon, 24 Oct 2022 11:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 24 Oct 2022 11:49 AM IST
सार

सैनिकों के साथ दिवाली मनाने की अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कारगिल पहुंचे हैं।

विज्ञापन
PM Modi in Kargil said Army soldiers are my family, it good to celebrate Diwali on border
PM Modi in Kargil - फोटो : ANI

विस्तार

सैनिकों के साथ दिवाली मनाने की अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कारगिल पहुंचे हैं। यहां सैनिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरा सौभाग्य है मुझे वर्षों से दिवाली आपके बीच बॉर्डर पर आकर आपके साथ मनाने अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने संबोधन में कहा-

- मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दिवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है।
विज्ञापन


-देश सुरक्षित तभी होता है। जब बॉर्डर सुरक्षित हो। अर्थव्यवस्था सशक्त हो और समाज आत्मविश्वास से भरा हो।

- देश के लोग स्वच्छता से जुड़ते हैं। देश के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी बिजली, पानी, घर, गैस की सुविधा मिलती है। तो सीमा पर जवान को इससे मनोबल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 7-8 साल में देश की अर्थव्यवस्था दसवें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंची है।

- देश के युवा सीमा संभाल रहे हैं। और कुछ युवाओं ने देश के भीतर 80 हजार से ज्यादा स्टार्टअप शुरू किए हैं।

- इसरो ने 36 सेटलाइट छोड़ कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

- कुछ महीने पहले जब यूक्रेन में लड़ाई छिड़ी तो कैसे तिरंगा वहां फंसे भारतीयों का सुरक्षा कवच बना सभी ने देखा।

- आज से सब कुछ इसलिए हो पा रहा है क्योंकि भारत अपने भीतरी और बाहरी दुश्मनों के साथ मोर्चा ले रहा है। देश के दुश्मनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो रही है। आतंकवाद, नक्सलवाद और अतिवाद की जड़ों को उखाड़ा जा रहा है। नक्सलवाद का दायरा लगातार सिमट रहा है।

- भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक युद्ध लड़ा जा रहा है। भ्रष्टाचारी जितना भी बड़ा व्यक्ति वो अब बच नहीं सकता।

- आज राष्ट्रहित में बड़े बड़े फैसले तेजी से लिए जाते हैं।

PM Modi Diwali: इस बार भी सैनिकों के बीच दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, सुबह ही करगिल पहुंचे
 

- राजपथ गुलामी का प्रतीक था। आज वो कर्तव्य पथ बनकर नए भारत के नए विश्वास को बढ़ावा दे रहा है।

-इंडिया गेट जो कभी गुलामी प्रतीक था। आज वहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य विशाल प्रतीमा हमें मार्ग दिखा रही है। हमारा मार्गदर्शन कर रही है।

- नेशनल वॉर मेमोरियल, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक हो, राष्ट्र के लिए कुछ भी कर गुजरने की प्रेरणा देने वाले ये तीर्थ भी नई भारत की पहचान है।

- आज पूरे विश्व की नजर भारत पर है। आजादी का अमृतकाल भारती की ताकत का साक्षी बनने वाला है, जिसमें वीर जवानों की भूमिका बहुत अहम है। क्योंकि जवान भारत के गौरव की शान है।

- पीएम मोदी ने प्रेरणा से भरी एक कविता भी जवानों को सुनाई।


-तन तिरंगा, मन तिरंगा, चाहत तिरंगा, राहत तिरंगा, विजय का विश्वास तिरंगा,
सीमा से भी सीना चौड़ा, सपनों में संकल्प सुहाता,
कदम कदम पर दम दिखाता,  भारत के गौरव की शान,
तुम्हें देख हर भारतीय गर्व से भर जाता है
वीर गाथा घर-घर गूंजे,
नर-नारी सब शीश नवाएं, सागर से गहरा स्नेह हमारा,
अपने भी हैं, सपने भी हैं
देशहित, सब किया समर्पित
अब देश के दुश्मन जान गए हैं
लोहा तेरा मान गए हैं
भारत के गौरव की शान
तुम्हें देख हर भारतीय गर्व से भर जाता है।

प्रेम की बात चले तो
सागर शांत हो तुम
पर देश पर नजर उठी
वीर, वज्र, विक्रांत हो तुम
एक निडर अग्रणी
एक आग हो तुम
निर्भय, प्रंचड और नाग हो तुम
अर्जुन, पृथ्वी अरिहंत हो तुम
हर अंधकार हो तुम
तुम यहां तपस्या करते हो
वह देश धन्य हो
तुम्हें देख हर भारतीय गर्व से भर जाता है...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed