{"_id":"63560e6c266a4d45e3578a16","slug":"pm-modi-in-kargil-diwali-2022-this-time-too-pm-modi-celebrate-diwali-with-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi Diwali: इस बार भी सैनिकों के बीच दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, सुबह ही करगिल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM Modi Diwali: इस बार भी सैनिकों के बीच दिवाली मनाएंगे पीएम मोदी, सुबह ही करगिल पहुंचे
Mon, 24 Oct 2022 09:59 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 24 Oct 2022 09:59 AM IST
सार
पीएम मोदी आज सुबह ही करगिल पहुंच गए हैं। वे यहां दिन में जवानों से मिलने के बाद शाम को दिवाली के जश्न में शामिल होंगे
विज्ञापन
PM Modi in Kargil
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछली बार की तरह इस बार भी सैनिकों के साथ दिवाली मनाएंगे। पीएम मोदी दिवाली की सुबह ही करगिल पहुंच गए। बताया गया है कि यहां दिन में जवानों से मिलने के बाद वे शाम को दिवाली के जश्न में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने दिवाली के मौके पर सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा- सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। दिवाली चमक और प्रकाश से जुड़ी है। यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि की भावना को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आपके पास परिवार और दोस्तों के साथ एक शानदार दिवाली मनाएंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी लगातार दिवाली का त्योहार देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ मनाते हैं। 2014 में प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से वह हर साल सरहद की सुरक्षा कर रहे जवानों के संग दिवाली मनाते हैं। इस बार उनकी दिवाली कारगिल में होगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी की सरहद वाली दिवाली
4 नवंबर 2021: पीएम मोदी राजोरी के नौशेरा सेक्टर में जवानों संग दिवाली मनाई।
14 नवंबर 2020: पीएम मोदी ने सातवीं दिवाली जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्ट पर जवानों के साथ प्रकाश पर्व मनाया था ।
27 अक्तूबर 2019: पीएम मोदी ने 2019 में एलओसी पर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। पीएम मोदी राजौरी में एलओसी पर तैनात सैनिकों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया था।
7 नवंबर 2018: 2018 में पीएम मोदी ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ उत्तराखंड के हर्षिल में दिवाली मनाई थी।
18 अक्तूबर 2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों के संग दिवाली मनाई थी। तब वे जम्मू कश्मीर के गुरेज में सैनिकों के बीच दिवाली मनाकर उनका जोश बढ़ाया था।
30 अक्तूबर 2016 : पीएम मोदी 2016 में हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुंचे थे। यहां उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी।
11 नवंबर 2015: पीएम मोदी ने पंजाब में जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहां वे 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल का दौरा भी करने पहुंचे थे।
23 अक्तूबर 2014: मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने जवानों के साथ दिवाली मनाने का फैसला किया था। इसके बाद 23 अक्टूबर 2014 को उन्होंने बतौर पीएम सियाचिन में पहली दिवाली मनाई थी।
सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतिबिंब है रामनगरी अयोध्या- पीएम मोदी
इससे पहले रविवार को पीएम मोदी रामनगरी अयोध्या पहुंचे थे। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अयोध्याजी दीपों से दिव्य, भावनाओं से भव्य और भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम अध्याय का प्रतिबिंब हैं। मैं अयोध्या आते समय कल्पना कर रहा था कि जब 14 वर्ष के वनवास के बाद प्रभु श्रीराम वापस आए होंगे तो अयोध्या कैसे सजी और संवरी होगी। हमने त्रेतायुग की उस अयोध्या के दर्शन तो नहीं किए लेकिन आज श्रीराम के आशीर्वाद से अमोघ काल में अमर अयोध्या की अलौकिकता के साक्षी बन रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि हम उस सभ्यता व संस्कृति के वाहक हैं जिसके जीवन का पर्व व उत्सव स्वाभाविक हिस्सा रहा है। हमारे यहां जब भी समाज ने कुछ नया किया तो हमने एक नया उत्सव रच दिया। सत्य पर विजय के मानवीय संदेश को हमने जितनी मजबूती से जीवंत रखा इसमें भारत का कोई सानी नहीं है।